आलिया भट्ट का जबरदस्त वीडियो हुआ वायरल, देखकर फैंस हुए दंग

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आल‍िया भट्ट अपनी सेहत के प्रति कितनी सजग हैं ये सभी जानते हैं। उनके वर्कआउट वीड‍ियोज तथा जिम लुक्स सोशल मीड‍िया पर हर दो दिन में देखने को मिलते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने जिम वर्कआउट का एक और जबरदस्त वीड‍ियो साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीड‍ियो शेयर की है। अब इस वीड‍ियो में जो ध्यान देने वाली बात है, वो ये कि आल‍िया को इस वर्कआउट से पूर्व पता ही नहीं था कि उन्हें कितना वजन उठाना है। 

वही वीड‍ियो में आल‍िया बेंच पर बारबेल हिप थ्रस्ट्स करती दिखाई दे रही हैं। इस वीड‍ियो को आल‍िया के जिम ट्रेनर सोहराब खुशरुशाही ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर साझा किया था। उन्होंने लिखा था- 'कभी कभी आपको बेहद जोर लगाना पड़ता है। जीवन के लिए तैयार होते एक बार में एक काम। हमेशा भीड़ का सबसे मेहनती इंसान बनो।' 

उनके इस वीड‍ियो को आल‍िया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर लिखा- 'आपने वीड‍ियो में वो पार्ट स्क‍िप कर दी जब आपने मुझे वेट के बारे में झूठ बोला था।'  आल‍िया के इस मासूम‍ियत भरे कैप्शन से आप समझ ही गए होंगे कि उन्हें इस वर्कआउट के चलते कितना भारी वजन उठाना पड़ा जो अभिनेत्री के लिए बिल्कुल सरल नहीं था। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भी आल‍िया ने अपने पेट कैट एडवर्ड के साथ योग सेशन का एक वीड‍ियो साझा किया था। BTS Butter के धुन पर योग करती आल‍िया तथा उन्हें देखता उनका एडवर्ड। पूरे सेशन में एडवर्ड ने लाइमलाइट छ‍िन ली। 

'दोस्ताना 2' में कार्तिक की जगह नजर आएगा ये मशहूर सुपरस्टार, 2022 में शुरू होगी शूटिंग

खुशखबरी! कार्तिक आर्यन की नई फिल्म को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, इस फिल्म में आएंगे नजर

फिर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के पिता, जानिए क्यों?

Related News