रनवे पर फिसला विमान, मची अफरा - तफरी

मुंबई। मंगलवार की रात मुंबई के विमानतल पर एक बड़ी दुर्घटना होते - होते टल गई। दरअसल स्पाइस जेट का एक विमान वाराणसी से मुंबई के लिए निकला था। जब विमान मुंबई विमानतल पर पहुॅंचा उस समय विमान की लैंडिंग में मुश्किल आई। रनवे संख्या 27 पर कीचड़ होने की वजह से लैंडिंग के दौरान विमान का पहिया फस गया और विमान रनवे से फिसल गया।

ऐसे में पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। इस दुर्घटना के बाद विमान में सवार 183 यात्री दहशत में आ गए। हालांकि विमान में मौजूद स्टाफ ने यात्रियों को कुशलता की जानकारी दी और आवश्यक निर्देश दिए। इन यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे के बाद मुंबई से कई उड़ानों को रोक लिया गया।

स्पाइस जेट ने विमान को लेकर जानकारी दी और कहा कि, उक्त विमान वाराणसी से मुंबई आ रहा था। बताया जा रहा है कि, उक्त फ्लाईट पहले से ही देरी से मुंबई के लिए रवाना हुई। मौसम में आए बदलाव के चलते करीब आधे घंटे के लिए फ्लाईट्स को रोक दिया गया था। गौरतलब है कि, कई बार दिल्ली व मुंबई व अन्य स्थानों पर विमान दुर्घटनाऐं हो चुकी हैं।

जिनमें से कुछ दुर्घटनाऐं तो विमान के रनवे से स्लिप होने या विमान का टायर फटने के कारण ही हुई हैं। विमान की लैंडिंग के दौरान इस तरह के हादसों से यात्रियों की जान सांसत में पड़ जाती है। हालांकि पायलट्स और अन्य स्टाफ्स की कुशलता के चलते विमान को सुरिक्षत लैंड करवा लिया जाता रहा है।

विमान में एसी की खराबी से यात्रियों कि जान खतरे में पड़ी

रोहित ने फ्लाइट में वाइफ रीतिका को इस अंदाज में जगाया

चीन बना रहा है 4000 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ने वाली ट्रेन

आज के ही दिन लोगों पर कुर्बान हुई थी नीरजा

Related News