TV-बॉलीवुड में नहीं मिल रहा काम तो पंजाबी इंडस्ट्री में पहुंची ये मशहूर अदाकारा

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेन्सेशन जन्नत जुबैर अब पंजाबी फिल्मों में एंट्री करने जा रही है। अब जन्नत के करियर ने नया मोड़ लिया है, जिसे जानकर आपको बहुत खुशी होगी। जन्नत जुबैर रहमानी का जन्म 29 अगस्त 2001 को मुंबई में हुआ था। जुबैर अहमद रहमानी एवं नाजनीन रहमानी की बेटी जन्नत ने 9 वर्ष की आयु में ही शोबिज में एंट्री कर ली थी। जन्नत को असली पहचान फुलवा नाम के सीरियल से मिली थी।

ऐतिहासिक शो भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप में जन्नत जुबैर ने फूल कंवर का किरदार अदा किया था। इसके अतिरिक्त भी उन्हें सियासत, महा कुंभ: एक रहस्य, एक कहानी, मेरी आवाज ही पहचान है, आप के आ जाने से जैसे सीरियल्स में देखा गया। मगर वो सीरियल तू आशिकी था, जिसमें जन्नत को अलग नजर से देखा गया। यहां जन्नत एक छोटी बच्ची नहीं, बल्कि एक हीरोइन के किरदार में दिखाई दी थीं। शो में किसिंग सीन्स ना करने के लिए जन्नत के परिवार ने बहुत हंगामा भी किया था।

वही अब जन्नत जुबैर 21 वर्ष की चुकी हैं तथा सोशल मीडिया सेन्सेशन बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कई सारी वीडियो वायरल होती हैं। उन्हें जिंदगी दी पौड़ी, जरूरी है क्या इश्क में, हे गर्ल, चांद नाराज है और किन्नी किन्नी वारी जैसे गानों के वीडियो में देखा गया है। टिक टॉक स्टार रहे मिस्टर फैजू के साथ भी उनकी मित्रता एवं केमिस्ट्री के चर्चे होते हैं। वही अब बात करें जन्नत जुबैर के फिल्मी करियर की तो जन्नत सीरियल्स के अतिरिक्त फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। उन्हें 2011 में आई फिल्म लव का द एंड और आगाह: द वॉर्निंग में देखा गया था। तत्पश्चात, उन्होंने इंग्लिश फिल्म व्हाट विल पीपल से और 2018 में आई रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में काम किया था। अब जन्नत जुबैर ने पंजाबी फिल्म कुलचे छोले से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मार ली है। 

इंटरनेट पर वायरल हुआ सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का ये पोस्ट, देखकर रो पड़े फैंस

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की अचानक मौत के बाद करीबी दोस्त ने किया हैरतंअगेज खुलासा

तलाक पर इस मशहूर अभिनेता का छलका दर्द

Related News