आखिर क्यों पुलिस के जवान ने 3 साथियों को मारी गोली

नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने ही तीन साथियों को गोली मार गई है। इन तीनों ही जवानों की मौके पर ही मौत हो चुकी है।  घटना रोहिणी स्थित हैदरपुर प्लांट की बताई जा रही है। ये सभी जवान इसी प्लांट में तैनात थे। जानकारी मिली है कि घटना सोमवार दोपहर के तकरीबन 3 बजे की है।

घटना को अंजाम देने का आरोप लांस नायक प्रवीण राय पर लगाया जा चुका है, खबरें है कि  जिसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह गोलीकांड आपसी झगड़े के कारण से हुआ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों की जान गई है उनका नाम पिंटो नामग्याल भूटिया (Pinto Namgyal Bhutia), धनहांग सुब्बा (Dhanhang Subba) और इंद्र लाल छेत्री (Indra Lal Chhetri) है। बता दें कि पिंटो नामग्याल भूटिया अपराधी के बैच का ही जवान था। वहीं बाकी दोनों जवान 2013 बैच के थे। जिनमे से पिंटो और इंद्र लाल की मौके पर ही जान चली गई। वहीं धनहांग सुब्बा को घायल हालत में हॉस्पिटल लेकर जाया गया था, रास्ते में उनकी मौत हुई।

जरा सी बात पर टीचर और प्रिंसिपल ने कर दी मासूम की पिटाई

दहेज के लालच में ससुराल वालों ने बहू को घर से निकाला

मेले में जींस पहनने से पति ने किया मना तो गुस्साई पत्नि ने उठाया चाकू और...

Related News