आखिर क्यों नीले रंग को माना गया है एक रहस्यमयी रंग

मानव जीवन में रंगों का विशेष महत्व माना गया है। कहा जाता है कि मानव जीवन में रंग खुशियों को अमंत्रित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रंग का अपना अलग महत्व होता है। जिसमें बात की जाए अगर नीले रंग की, तो इसे एक रहस्यमयी रंग माना गया है। हो सकता है कि आप भी इस नीले रंग के रहस्य से अंजान हो। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वह कौन सा कारण है जिसकी वजह से नीले रंग को एक रहस्यमयी रंग माना गया है?

नीले रंग के प्रयोग में सावधानियां – ये रंग कभी-कभी खुद को सम्मोहित कर देता है। इस रंग के ज्यादा प्रयोग से बुद्धि शांत नहीं रहती, ये रंग व्यक्ति के आलस्य को बढ़ा देता है। ये रंग कभी-कभी भय की वृत्ति पैदा करता है। इस रंग से व्यक्ति के पारिवारिक जीवन में अशांति आती है।

कैसे करें नीले रंग का प्रयोग- शिक्षा और काम के स्थान पर नीले रंग के हल्के शेड का प्रयोग करें, ध्यान के स्थान पर इसका प्रयोग कर सकते हैं। शनि और राहु से लाभ लेने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं, नीले के साथ सफेद रंग का प्रयोग करके आकर्षण को बढ़ा सकते हैं। समझाने और सलाह देने वाले कामों में नीले रंग का ही प्रयोग करें। नीले रंग का रुमाल साथ में रखने से राहु की समस्याएं कम हो जाती है।

नीले रंग के प्रयोग की सावधानियां- लगातार नीले रंग का प्रयोग कभी ना करें। जल प्रधान कुंडलियों में ये समस्या बढ़ा सकता है। अंक 4 वालों को संतुलित मात्रा में इसका प्रयोग करना चाहिए। कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो इस रंग से बचना चाहिए। अवसाद वाले लोग या निराशा वाले लोग इस रंग का प्रयोग ना करें, बेडरुम में इस रंग का प्रयोग ना करें।

 

'नमः शिवाय' मंत्र के इन रहस्यों से बहुत ही कम लोग परिचित हैं

दिन के अनुसार करोगे अगर यह कार्य तो रहोगे हमेशा फायदे में

जीवन अगर शुक्र गृह से प्रभावित है, तो ऐसे करें उसे शांत

जीवन से गरीबी को दूर करता है, किन्नर का यह उपाय

 

 

Related News