अब्दू रोजिक को मिली गई अपनी 'लेडीलव', खुद किया खुलासा

आखिरकार 3 फुट के अब्दू रोजिक को उनकी लेडीलव मिल गई है। सबके पसंदीदा छोटे भाईजान को प्यार हो गया है। इसका कुबूलनामा स्वयं अब्दू रोजिक ने किया है। पिछली रात वो एक इवेंट में गए थे। यहां पैपराजी से अब्दू ने बात की। अब्दू ने कहा- मैं अपने सभी प्रशंसकों को मिस करता हूं। अपनी गर्लफ्रेंड को मिस कर रहा हूं। अब्दू की ये बात सुन पैपराजी हूटिंग करने लगे। किसी ने पूछा- कहां है आपकी गर्लफ्रेंड? जवाब में अब्दू रोजिक ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड घर पर रिलैक्स कर रही है।

ये बोलते हुए अब्दू शरमा रहे थे। उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कराहट थी। अब्दू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो पर कमेंट करते हुए अब्दू ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड कहां रहती हैं। अब्दू ने लिखा- मेरी गर्लफ्रेंड मुंबई में रहती है। प्रशंसक अब्दू को प्यार में होने के लिए बधाई दे रहे हैं। लोग मिस्ट्री गर्ल का नाम पूछ रहे हैं। जो कि अब्दू ने अभी रिवील नहीं किया है। अब्दू ने बिग बॉस 16 में भाग लिया था। यहां उनका दिल निम्रत कौर आहलूवालिया पर आया था।

अब्दू ने अभिनेत्री के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। लेकिन उनका रिश्ता जुड़ नहीं पाया क्योंकि निम्रत कमिटेड थीं। दोनों कपल नहीं बन पाए, लेकिन अच्छे दोस्त आज भी हैं। अब्दू-निम्रत को कई बार पार्टी करते देखा गया है। अब्दू बिग बॉस OTT में मेहमान बनकर गए थे। यहां बेबिका ने उनका हाथ देखकर बोला था कि वो 24 वर्ष में शादी कर लेंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बेबिका की भविष्यवाणी कितनी सही साबित होती है। 

अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ा 'अनुपमा', बोलीं- मुझे ग्रीन सिग्नल मिल गया है...

जद हदीद को नहीं पसंद स्ट्रॉन्ग वूमेंस, बेबिका ने किया खुलासा

पति को बचाने के लिए स्कूटर पर बैठकर चाँद पर पहुंची लड़की! देखकर घूमा लोगों का सिर

Related News