शराब घोटाले में घिर चुकी AAP का काउंटर अटैक, भाजपा पर बड़ा आरोप लगाकर खोला मोर्चा

लखनऊ: शराब घोटाले में घिरी आम आदमी पार्टी (AAP) आज रविवार को यूपी के सभी जिला मुख्‍यालयों पर पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। AAP के यूपी प्रभारी और राज्‍यसभा सदस्य संजय सिंह ने 15 लाख करोड़ रुपए के घोटाले का इल्जाम लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचा रही है।

बता दें कि, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए AAP ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी का दावा है कि, इस चुनाव में AAP और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा, यानी पीएम मोदी को केजरीवाल टक्कर देंगे। इस दावे को हकीकत में बदलने के लिए AAP हर तरह के हथकंडे अपना रही है। AAP के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के 15 लाख करोड़ के घोटाले को लेकर पार्टी कार्यकर्ता रविवार को सभी जिला मुख्यालय पर पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता के साथ विश्वासघात किया है। 

बता दें कि संजय सिंह शनिवार को गोमती नगर स्थित पार्टी दफ्तर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल के साथ पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ता हाथों में बैनर, पोस्टर व तिरंगा लेकर चलेंगे और भ्रष्टाचार के साथ ही महंगाई और बेरोज़गारी की स्थिति से जागरूक करेंगे।

विदेश में हैं सोनिया-राहुल और प्रियंका.., इधर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर मंथन करेगी CWC

'राहुल गांधी के आने से चीज़ें बिगड़ने लगी..', कांग्रेस के एक और 40 साल पुराने नेता ने छोड़ी पार्टी

लालू-तेजस्वी के खिलाफ ललन सिंह ने CBI को दिए अहम सबूत, मची हलचल

Related News