आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानी 01 दिसंबर 2023 का राशिफल... मेष राशि: अनुकूल ग्रह-गोचर के बावजूद स्वास्थ्य पर रखें ध्यान, पैसा उधार देने से बचें। आज आपका शुभ रंग, लाल। वृषभ राशि: मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति और प्रादुर्भाव के योग भी, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, श्वेत और फिरोज़ी। मिथुन राशि: पारिवारिक कलह होगी इसलिए थोड़ा-सा वाणी पर संयम रखें। क्रोध नुकसान देगा, सावधान रहें, दिन अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग, हरा। कर्क राशि: रोमांस के लिए दिन बेहतरीन, लेकिन अपनी ज़िद से आप नुकसान उठा सकते हैं, नियंत्रण रखें, दिन अच्छा जाएगा।आज आपका शुभ रंग, श्वेत। सिंह राशि: शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता उतनी नहीं मिल पाएगी जितना आप चाह रहे थे, इसलिए आगे के लिए आप और मेहनत करें तो अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी। कन्या राशि: पद और गरिमा की वृद्धि होगी। अधिकार क्षेत्र के साथ-साथ कार्य का दायरा भी बढ़ेगा, बहुत व्यस्त हो जाएंगे, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, हरा और गुलाबी। तुला राशि: यात्रा-देशाटन पर व्यय तो होगा ही होगा, लेकिन फिजूलखर्ची होगी। नियंत्रण करें नहीं तो आप तंग हो जाएंगे। आज आपका शुभ रंग, श्वेत और फिरोज़ी। वृश्चिक राशि: आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय, किए गए कार्य सराहनीय रहेंगे। अधिकार क्षेत्र के साथ-साथ साहस भी बढ़ेगा, पूरा आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, लाल और गुलाबी। धनु राशि: शासन-सत्ता का पूरा आनंद उठाएं, पद और गरिमा की वृद्धि के साथ-साथ नए अनुबंध की प्राप्ति भी होगी, बहुत अच्छा ग्रह-गोचर है चूकिए मत। आज आपका शुभ रंग, पीला। मकर राशि: जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वो मुहं की खाएंगे, आज जय-जय होगी आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, काला और नीला। कुंभ राशि: व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा। सेल भी अच्छी होगी, लेकिन विद्यार्थियों के लिए दिन कठिन है, लापरवाही करेंगे तो नुकसान में रहेंगे। आज आपका शुभ रंग, नीला और काला। मीन राशि: शादी-विवाह के दायित्व की पूर्ति के साथ-साथ, रोमांस के लिए दिन बेहतरीन, पूरा लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, पीला और गुलाबी। इस राशि के लोग मानसिक अशांति से जूझ सकते हैं, जानिए अपना राशिफल... इन राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा नया साल 2024, शुरू होगा अच्छा समय गुप्त शत्रुओं से बच कर रहे हैं इस राशि के लोग, जानिए अपना राशिफल...