खुद को बताया इसरो का वैज्ञानिक और लड़की से रचा ली शादी, ऐसे खुली पोल....

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक बड़ा ही दिलचस्प और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी करने के लिए तरह-तरह के झांसे दिए जाने के संबंध में तो आपने काफी सुना होगा। यह भी सुना होगा कि कोई लड़का शादी के लिए अपने आप को डॉक्टर तो कोई मैनेजर बताता है। किन्तु एक शख्स ने खुद को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का वैज्ञानिक बताया और युवती से विवाह कर लिया।

शादी के बाद उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह डिफेंस रिसर्च डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) में भी नौकरी कर चुका है और अब वह एस्ट्रोनॉट के प्रशिक्षण के लिए अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा जा रहा है। पत्नी को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। उसे संदेह हुआ तो उसकी पड़ताल की। तब जाकर उस युवती को अपने साथ हुई ठगी के बारे में पता चला। युवती ने पति के खिलाफ द्वारका नार्थ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित महिला के मुताबिक, शादी से पहले जितेंद्र खुद को डीआरडीओ में कार्यरत कर्मचारी बताता था। बाद में आरोपी ने इसरो जॉइन करने की बात कही थी। उसके पास इसरो और डीआरडीओ के आईकार्ड भी मौजूद थे। इसके बाद मई में दोनों परिवारों की रजामंदी से विवाह हुआ था।

लैब तकनीशियन और वैज्ञानिक के बीच था अप्राकृतिक यौन संबंध, फिर एक दिन...

तमिलनाडु में दर्ज हुआ तीन तलाक़ का पहला मामला, जांच में जुटी पुलिस

तीन तलाक़: पत्नी ने किया अवैध संबंधों का विरोध तो पति ने कहा- मैं एक रखूं या चार तुझे क्या ....

 

Related News