विदेशी पक्षियों से सुशोभित हो रहा है ओखला पक्षी विहार

नई दिल्ली : लगातार बढ़ती ठंड के साथ ओखला पक्षी विहार पक्षियों से सुशोभित हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक यहां 57 से अधिक प्रजातियों के करीब 15 हजार पक्षी आ चुके हैं। इनमें करीब आधा दर्जन प्रजातियां ऐसी हैं जो कई सालों से शहर में नहीं आ रही थीं। पक्षियों के लिए विहार प्रबंधन ने कई कदम उठाए हैं। उन्हें एकांत माहौल भी दिया जा रहा है। सुबह होते ही पक्षी प्रेमियों की काफी भीड़ यहां आ रही है।

25 हजार का आंकड़ा हो सकता है पार  बताया जा रहा है की पक्षियों को झील में आसानी से देखा जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जनवरी तक पक्षियों की संख्या 25 हजार का आंकड़ा पार कर सकती है। पिछले वर्ष यह संख्या 16 हजार के आसपास थी। यहां पक्षियों के बैठने के लिए झील में चार माउंड, 10 प्लेटफार्म, चार स्टैंड बनाए गए हैं। इन सभी का पक्षी प्रयोग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त खाने पीने के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि विहार का सौंदर्यीकरण होने के बाद यहां पक्षियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

कई प्रजातियां कर रही विचरण विशेषयज्ञों कि माने तो इस बार टेरेस्टियल विंटर, थाइग्रेटी, एक्वाटिक व रेजिडेंट्स बर्ड्स की संख्या अधिक देखी जा रही है। ग्रेटर फ्लेमिंगो, व्हाइट टेल्ड लेपविंग, रेड क्रिस्टेड, पोचार्ड जैसी भी कई प्रजातियां यहां विचरण कर रही हैं। इसके अलावा लॉग टेल्ड, मार्श हरियर, पेरीग्रानी फेलकॉन, रेटर्स, इरोसियन हॉबी, ग्रेटर स्पॉट इगल, ब्लेक काइट आदि पक्षी देखे जा रहे हैं।

1500 खंभों पर टिका हुआ है यह खूबसूरत मंदिर

वाशिंग मशीन में फंसी बच्ची, गलती से हुई ऑन और फिर...

पालतू जानवरों के साथ वक्त बिताना बहुत पसंद करती है यह एक्ट्रेस

Related News