भरी संसद में 'गाली' देने वाली TMC सांसद महुआ मोइत्रा के 7 बिगड़े बोल !

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस TMC की सांसद महुआ मोइत्रा अपने बिगड़े बोलों के चलते अक्सर विवादों में रहती है। अब उन्होंने मंगलवार 7 फरवरी को भरी लोकसभा में एक अन्य सांसद के लिए हरामी शब्द का इस्तेमाल किया है। इससे पहले भी महुआ अपनी हरकतों के चलते विवादों को जन्म दे चुकी हैं।

अगस्त 2018 में TMC सांसद महुआ मोइत्रा NRC का विरोध करने असम पहुंची थी। यहाँ उन्होंने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की थी, जिसमे लेडी कांस्टेबल को चोटें भी आई थी। जबकि महिला कांस्टेबल हाथ जोड़कर TMC नेता को रोक रही थी।

इसी तरह 2015 में अर्नब गोस्वामी के साथ एक डिबेट में महुआ मोइत्रा आगबबूला हो गई थीं और उन्होंने पत्रकार को TV पर ही बीच वाली ऊँगली दिखा दी थी। जिसे एक गाली FCK के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

मई 2021 में ममता बनर्जी की महिला नेता महुआ मोइत्रा ने भारत देश को ही सुसु पॉटी रिपब्लिक बता दिया था। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि, हमारे सुसु पॉटी रिपब्लिक में आपका स्वागत है। गोमूत्र पियो, गोबर छिड़को और कानून के शासन को शौचालय में फ्लश कर डालो। उनके इस ट्वीट पर भी जमकर हंगामा मचा था।

इसके बाद फरवरी 2022 में भी महुआ मोइत्रा ने गौमूत्र को लेकर अन्य नेताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि, आज शाम को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बोलने जा रही हूँ। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूँ कि भाजपा वाले खुद को तैयार रखें। गोमूत्र के शॉट्स भी पीकर आएँ।

यहाँ तक कि, महुआ मोइत्रा ने CJI रंजन गोगोई का भी अपमान किया था। उन्होंने न्यायपालिका को अपवित्र बताते हुए कहा था कि, यौन शोषण के आरोप के बाद भी CJI ने इस्तीफा नहीं दिया, ये भारत का दुर्भाग्य है कि, वो बाद में राज्यसभा सांसद बन गए। बता दें कि, जांच समिति ने CJI गोगोई को यौन शोषण के मामलों में क्लीन चिट दे दी थी।

2019 में जब पुलवामा आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश और गम था, तब भी महुआ मोइत्रा ने 40 भारतीय जवानों के हत्यारे आतंकी को 20 साल का लड़का कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद TMC की तुष्टिकरण की राजनीति पर कई सवाल उठे थे।

इसी तरह फ़रवरी 2022 में महुआ मोइत्रा ने जैन समुदाय पर अभद्र बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, जैन लड़का घर से छिपकर अहमदाबाद की सड़क पर ठेले से काठी कबाब खाता है। इसके बाद जैन समुदाय ने आपत्ति जताते हुए महुआ से माफ़ी मांगने को कहा था। हालाँकि, TMC सांसद ने माफ़ी मांगने से इंकार कर दिया था और आज भी वे संसद में हरामी कहने पर माफ़ी मांगने से इंकार कर रहीं हैं।

Next : जानिए क्यों मनाई जाती है गणगौर