कई शहरों में डाउन हुआ Zomato और Swiggy, परेशान लोगों ने ट्विटर पर की शिकायत

मशहूर फूड डिलीवरी ऐप जोमेटो एवं स्विगी का सर्वर बुधवार को भारत के कई शहरों में डाउन चल रहा है। इसके कारण उनकी सर्विस पर प्रभाव पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, इसके पीछे तकनीकी इश्यू बताया जा रहा है। Zomato तथा Swiggy के ऐप में तकनीकी गड़बड़ी का पता लोगों को बुधवार दोपहर में उस समय चला। जब उन्होंने लंच के लिए उनके ऐप पर ऑर्डर देना चाहा मगर उनके ऑर्डर सब्मिट नहीं हो पाए। 

तत्पश्चात, लोगों ने ट्विटर पर कंपनियों को टैग करके उनके ऐप के काम न करने की शिकायत की तथा कहा कि वे अपना ऑर्डर नहीं दे पा रहे हैं। एक ग्राहक की शिकायत पर Zomato Care ने इस तकनीकी गड़बड़ी को स्वीकार किया तथा ग्राहकों को हुई परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया। 

कंपनी ने ट्विटर पर अपने जवाब में कहा, 'हम एक अस्थाई दिक्कत का सामना कर रहे हैं। हमारी तकनीकी टीम इस इश्यू पर काम कर रही है और हम विश्वास दिलाते हैं कि जल्द ही कामकाज सामान्य हो जाएगा।' इस मसले पर फूड डिलीवरी ऐप Swiggy ने भी ट्वीट कर ग्राहकों से खेद जताया। स्विगी ने ट्वीट कर कहा, 'तकनीकी समस्या के कारण आपको हो रही दिक्कतों पर हम खेद व्यक्त करते हैं। ऐसा हमेशा नहीं होता तथा इस परेशानी को हम जल्द ठीक कर लेंगे। कृप्या हमारे साथ बने रहें।' 

सभापति नायडू ने 2 विधेयकों पर बातचीत के दौरान धैर्य बनाए रखने के लिए राज्यसभा सांसदों की प्रशंसा की

'जहाँ भारतीय छात्र होंगे, वहां नहीं करेंगे गोलीबारी..', पीएम मोदी को पुतिन ने दिया था आश्वासन

आमजन को महंगाई का एक और बड़ा झटका! फिर बढ़ेंगे दूध के दाम

Related News