इस दिन होगा योगी का 'राजतिलक', लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 25 मार्च को शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के लिए राजभवन से न्यौता भेजा गया है। निमंत्रण पत्र के अनुसार, योगी आदित्यनाथ नए मुख्यमंत्री पद की शपथ 25 मार्च को शाम 4 बजे लेंगे। योगी आदित्यनाथ दूसरी बार यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे।

वही बीते 3 दशकों में ऐसा प्रथम बार होगा कि कोई राजनेता निरंतर दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेगा। योगी आदित्यनाथ वर्ष 2017 में प्रथम बार उत्तर प्रदेश के सीएम बने थे। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने इन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Stadium) में योगी के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही है।

वही इकाना स्टेडियम एवं उसके आसपास के इलाकों को फूलों से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही लखनऊ के 130 चौराहों को भी सजाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी के शपथ ग्रहण में सम्मिलित होने के लिए आने वाले मेहमानों का स्वागत अच्छे से हो इसके लिए अमौसी एयरपोर्ट से इकाना स्टेडियम तथा स्टेडियम से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय तक मार्ग पर पार्टी के झंडे, बैनर, फूल मालाओं से सजाया जाएगा। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के शीर्ष नेताओं को भी न्यौता भेजा गया है। इसके अतिरिक्त बीजेपी शासित प्रदेशों के सीएम भी सम्मिलित होंगे। शपथ कार्यक्रम में 12 प्रदेश के मुख्यमंत्री, 5 उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।

पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोदी-योगी के साथ ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

सामने आई धामी कैबिनेट की लिस्ट, इन पुराने मंत्रियों को नहीं मिली जगह

MP की बच्चियों के लिए 'बुलडोजर मामा' बने CM शिवराज सिंह, बोले- 'ऐसा सबक सिखाएंगे कि...'

Related News