फ्लाइट में कपड़े उतारकर बोली महिला- 'धमाका होगा, अल्लाहु अकबर'

फ्लाइट में उड़ान के दौरान एक महिला ने अपने कपड़े उतार दिए। जी हाँ और उसके बाद वह चिल्लाते हुए फ्लाइट की कॉकपिट की तरफ भागी। इस मामले में मिली जानकारी के तहत महिला ने दो बार कॉकपिट में घुसने की कोशिश की लेकिन उसे एक शख्स ने रोक लिया। बताया जा रहा है यह फ्लाइट साइप्रस से मैनचेस्टर जा रही थी। इसमें 35 साल के फिलिप ओ'ब्रायन ने महिला को कॉकपिट में जाने से रोका। उसके बाद इस Jet2 एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला को काबू करने में उन्होंने क्रू मेंबर्स की मदद की। बताया जा रहा है 30 साल की महिला का आरोप था कि प्लेन में विस्फोटक है और उन्होंने बच्चों को ‘मौत के लिए तैयार’ रहने के लिए कहा था।

जी हाँ और महिला ने यह भी कहा कि उनके पैरेंट्स आतंकी संगठन ISIS के मेंबर रह चुके हैं और यह सब होने के बाद पायलट ने फ्लाइट को डायवर्ट किया और उसे पेरिस में उतार दिया। इसके बाद महिला को सिक्योरिटी ऑफिसर्स ले गए। आप सभी को बता दें कि फिलिप ओ'ब्रायन एक ड्रेनेज फर्म के मालिक हैं और वह टीनएज में सिक्योरिटी का काम करते थे। इस फ्लाइट में वह अपने 6 फैमिली मेंबर्स के साथ ट्रैवल कर रहे थे। इनमें उनकी पत्नी और 8 से 14 साल के तीन बच्चे शामिल हैं। ओ'ब्रायन ने कहा- सबकुछ नॉर्मल था। फिर टेकऑफ के कुछ देर बाद ही एक महिला नेकेड अवस्था में सीटों के बीच में बनी जगह से आगे आई। और ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए कॉकपिट का दरवाजा पीटने लगी।

इसी के साथ शख्स ने आगे कहा- सबलोग खुद में ही चिल्ला रहे थे। मैंने स्टाफ से बात की और कहा कि आप लोग इस महिला को रोक क्यों नहीं रहे हैं। जवाब में उन लोगों ने कहा कि हम नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद मैंने कहा कि फिर मैं करता हूं। मैंने उसे काबू में किया। तब तक पायलट ने पेरिस में इमरजेंसी लैंडिग के लिए पहल कर दी थी। इसी के साथ ओ'ब्रायन ने कहा कि उन्होंने महिला से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रही है। जवाब में महिला ने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करती तो फ्लाइट में एक धमाका होता और सारे लोग मारे जाते। आपको बता दें कि यह घटना 9 अगस्त की बताई जा रही है। मामले को लेकर Jet2 ने कहा कि साइप्रस से मैनचेस्टर जा रही फ्लाइट को डायवर्ट कर के पेरिस में लैंड करवाया गया था, ताकि एक डिसरप्टिव पैसेंजर को ऑफलोड किया जा सके।

मोदी सरकार ने 8 यूट्यूब चैनलों पर लगाया बैन, भारत के खिलाफ फैला रहे थे फर्जी ख़बरें

अलग होने जा रहे हैं युजवेंद्र और धनश्री, खुद दिया इशारा!

जम्मू कश्मीर में बाहरी लोग डाल सकेंगे वोट।।, विपक्ष भड़का, महबूबा बौखलाई, आतंकियों ने दी धमकी

Related News