दहेज का शिकार हुई महिला पुलिसकर्मी, पति ने दी जान से मारने की घमकी

इंदौर/ब्यूरो। दहेज की कुप्रथा से समाज उभर नहीं पा रहा है। अभी तक सामान्य घरों की महिलाएं ही दहेज-मारपीट का शिकार हो रही ही। शनिवार को महिला पुलिसकर्मी भी दहेज का शिकार हो गई। लोगों की सुनवाई करने वाली पुलिसकर्मी ने खुद थाने जाकर पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया। वह सैलरी को लेकर विवाद करता था। उसने मारपीट की और कहा कि तुझे दवा पिलाकर मार डालूंगा।

मल्हारगंज थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महेश गार्ड लाइन की हाईराइज इमारत में रहने वाली प्रिया शर्मा की शिकायत पर उसके पति ललित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रिया पुलिस विभाग में ही आरक्षक के पद पर है। उसने पुलिस को बताया कि पति ललित शर्मा शराब पीता है। नशे में अक्सर विवाद करता रहता है। 13 अगस्त को उसने सैलरी का हिसाब पूछा। उसके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। 

आरोपि ने कहा कि आइंदा सैलरी के बारे में नहीं बताया तो दवाई पिलाकर हत्या कर दूंगा। प्रिया थाने पहुंची और ललित के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। उसने बताया ललित शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता रहता है।

धर्म बदलकर शादी करने वाला फरार, फैशन डिजाइनर को फसाया था जाल में

3 सहेलियों ने एक साथ ख़त्म कर ली जीवनलीला, गांव में मचा हड़कंप

कुत्तों से करवाया अपनी बेटी का गैंगरेप, वीडियो बनाकर अश्लील वेबसाइट पर डाला...

Related News