AI की मदद से पुलिसकर्मी के 2 बेटों ने बनाए लड़कियों के अश्लील वीडियो, हुए गिरफ्तार

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत उपयोग किया गया। यहां एक पुलिसकर्मी के दो बेटों ने AI की सहायता से कई लड़कियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो बना दिए तथा उन्हें सोशल मीडिया पर साझा भी कर दिया। जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट भी की। 

वही घटना के पश्चात् दो लड़कियों ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया तथा दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पालघर पुलिस ने बताया, संभवत: यह प्रदेश का पहला मामला है, जिसमें आपत्तिजनक वीडियो बनाने के लिए AI का उपयोग किया गया है। अर्नाला समुद्री पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याण करपे ने बताया कि अपराधियों की आयु 19 और 21 साल है। दोनों के पिता मुंबई में पुलिस अधिकारी हैं। पुलिस ने बताया, दोनों अपराधियों ने महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का उपयोग करके अश्लील वीडियो तैयार किए। इनका शिकार बनीं दो लड़कियों ने वीडियो को लेकर अपराधियों के सामने अपनी आपत्ति जाहिर की। तत्पश्चात, दोनों अपराधियों ने लड़कियों के साथ मारपीट की। थक-हाकर दोनों लड़कियां पुलिस के पास पहुंचीं और अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) की धाराओं के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है।

वही इससे पहले AI की गलती के चलते एक गर्भवती महिला के गिरफ्तार होने का मामला भी सामने आ चुका है। हालांकि, यह केस हमारे देश में नहीं। बल्कि, अमेरिका के डेट्रायट में हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला को पुलिस ने फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी की गड़बड़ी की वजह से गिरफ्तार कर लिया था। 32 वर्षीय पोर्चा वुड्रफ ने कोर्ट में चल रहे मामले में बताया था कि 16 फरवरी को जब वो अपने दोनों बच्चों को स्कूल के लिए तैयार कर रही थी, तभी पुलिस अफसर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आए और हथकड़ी लगाकर ले गए थे। केस के अनुसार, वुड्रफ की साल 2015 की कुछ फोटोज को जब कारजैकिंग पीड़ित को दिखाया गया था तो उसने वुड्रफ की फोटो को अपराधी के रूप में चुना था। हालांकि, वुड्रफ के खिलाफ सबूत ना होने के कारण पुलिस ने उन्हें उसी दिन छोड़ दिया था। हालांकि, इस केस के पश्चात् AI के इस प्रकार उपयोग किए जाने पर भी सवाल उठने लगे हैं।

लोन चुकाने के लिए पिता ने दांव पर लगाई बेटी, 52 साल के अधेड़ से करवा दी 16 वर्षीय मासूम की शादी

'मुझे याद है, जब राकेश रोशन चाँद पर उतरे थे..', ममता बनर्जी का बयान, लोग बोले- 'कोई मिल गया' देख ली क्या..

आखिर क्यों चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर का नाम पड़ा विक्रम और प्रज्ञान?

Related News