'मेरे बच्चे का बाप कौन ये रहस्य ही रहेगा...' इस मशहूर एक्ट्रेस ने दिया चौंकाने वाला बयान

घाना की मशहूर अभिनेत्री किसा जिबेकल ने पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर चर्चा की है। इससे पहले वह हर बार सार्वजनिक तौर पर इस बात से मना करती आई हैं कि उनका कोई बच्चा भी है। मगर अब उन्होंने एक शो के चलते स्वीकार किया है कि वह एक बच्चे की मां भी हैं। हालांकि, उन्होंने पिता के बारे में बताने से मना कर दिया।

अपने एक इंटरव्यू के चलते किसा जिबेकल ने इस बात का खुलासा किया है कि उनका बच्चा अमेरिका में है। उनका यह इंटरव्यू वायरल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के चलते भाई से मिलने वह अमेरिका गई थीं। महामारी के कारण लॉकडाउन लग गया तथा वह बच्चे को जन्म देने के लिए घाना नहीं लौट पाईं। जिबेकल ने कहा कि अमेरिका में जन्म होने के कारण उनका बच्चा अमेरिकी नागरिक बन गया। बच्चे के पिता के बारे में पूछे जाने पर जिबेकल ने कहा कि यह लोगों के लिए एक राज ही रहेगा।

वही किसा जिबेकल बॉडी सर्जरी को लेकर भी बहुत सुर्ख़ियों में रही थीं। दावा किया जा रहा था कि अमीर पुरुषों को आर्कषित करने के लिए उन्होंने बॉडी शेप को एन्हांस करवाया था। मगर इंटरव्यू के चलते उन्होंने इस बात से मना कर दिया। जिबेकल ने कहा कि केवल पुरुषों को आकर्षित करने के लिए उन्होंने यह सब नहीं करवाया है। उन्होंने कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद उनको अपना शरीर अच्छा नहीं लग रहा था। उन्होंने सर्जरी इसलिए करवाया जिससे वह अपने पुराना शरीर को पा सकें। जिबेकल ने कहा कि वह ऐसा मानती थीं कि उनका शरीर कीमती है तथा यह केवल पैसे वालों बड़े पुरुषों के लिए ही है। मगर वह पुरुषों के संबंधित हर बात को समझ चुकी हैं। इसलिए अब उन्हें पुरुषों की आवश्यकता नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह लेस्बियन नहीं हैं। इसलिए किसी को भी यह लगता है कि वह अब केवल महिलाओं में ही रुचि रखती हैं तो उन्हें धारणा अपने दिमाग से निकाल देना चाहिए। 

किम का रेट्रो लुक देख पागल हुए फैंस

45 किलो का है इस मॉडल का पैर, जानिए कैसे करती है मैनेज

एलेक्जेंड्रा डैडारियो की शादी से खुश हुई प्रियंका, एक्ट्रेस ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

Related News