माँ ने पढ़ाई के लिए डांटा तो गुस्से में 13 वर्षीय लड़के ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 13 वर्षीय के लड़के ने मां से डांट खाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तहकीकात आरम्भ की। मृतक बच्चा 8वीं कक्षा में पढ़ता था। मां अपने बेटे के पढ़ाई न करने से नाराज थी इसलिए उन्होंने अपने बेटे को डांटा। 

वही इसी से गुस्से में आकर जतिन ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। जतिन को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। यह घटना 31 जनवरी शाम 5 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया, मां दूसरी बेटी को ट्यूशन छोड़ने चली गई। इसी के चलते जतिन दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। पिता घर आए उन्होंने दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो पिता ने पीछे के दरवाजे से देखा। तो जतिन फांसी के फंदे से झूल रहा था। 

पिता किसी प्रकार से घर के अंदर घुसे तथा उसे हॉस्पिटल लेकर गए। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वही इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शानदार शतक, टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार

'INDIA गठबंधन ऐसी क्रिकेट टीम, जिसमे 11 कप्तान..', भाजपा सांसद ने लोकसभा में विपक्ष पर कसा तंज

भारत के ये चार बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन हैं कपल्स की पहली पसंद

Related News