राष्ट्रपति कार्यकाल समाप्त होने के बाद क्या होगा रामनाथ कोविंद का नया पता ?

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है। राष्ट्रपति पद पर कार्यकाल खत्म होने के बाद रामनाथ कोविंद के लिए नए बंगले की तलाश अब पूरी होती नज़र आ रही है। अब बताया जा रहा है कि बतौर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनका नया पता लुटियंस दिल्ली का 12 जनपथ बंगला हो सकता है।

सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लुटियंस दिल्ली के सबसे बड़े बंगलों में से एक 12 जनपथ बंगला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अलॉट किया गया था। अश्विनी वैष्णव अभी पृथ्वीराज रोड पर स्थित बंगले में रहते हैं। सूत्रों का कहना है कि आधिकारिक तौर पर ये बंगला अभी तक किसी को आवंटित नहीं किया गया है। ये बंगला राष्ट्रपति पद पर कार्यकाल पूरा करने के बाद रामनाथ कोविंद को आवंटित किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि इसी बंगले में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहते थे। रामविलास पासवान के देहांत के बाद इस बंगले को अप्रैल महीने में सरकार ने खाली करा लिया था। रामविलास पासवान के देहांत के बाद उनके पुत्र चिराग पासवान इस बंगले का इस्तेमाल पार्टी संगठन की बैठक और अन्य गतिविधियों के लिए किया करते थे।

SC/ST कानून को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, फर्जी मामलों पर लगेगी लगाम

'कृषि कानून' से लेकर 'अग्निपथ' तक यूँ ही नहीं जला देश, सत्ता पाने के लिए नेताओं ने भड़काई आग !

अग्निपथ विरोधी हिंसा में अब तक 387 आरोपी गिरफ्तार, अलीगढ़ में जाँच के डर से कोचिंग सेंटर बंद

 

Related News