इन 3 स्टार्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे विकास गुप्ता, ये है वजह

विकास गुप्ता क़ो आप सभी ने बिग बॉस 14 में देखा होगा, हालाँकि वह अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं। वैसे वह इस शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थे। उनके लाखों फैंस हैं जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। वैसे शो के दौरान विकास गुप्ता ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब हाल ही में वह एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। जी दरअसल शो से निकलने के बाद विकास गुप्ता ने टीवी के तीन चर्चित कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक विकास ने यह धमकी उनके खिलाफ फर्जी अफवाह फैसले के लिए दी है।

जी दरअसल हुआ यूँ कि बीते दिनों ही टीवी अभिनेता और रियलिटी शो रोडिज के कंटेस्टेंट विकास खोकर ने विकास गुप्ता पर बड़ा आरोप लगाया था। अपने आरोप में उन्होंने कहा था कि, 'विकास गुप्ता ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीर मांगी थी।' वहीं उनके अलावा पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा ने भी विकास को लेकर बयानबाजी की थी। अब इन तीनों से नाराज विकास गुप्ता तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने वाले है। जी दरअसल इस बारे में खुद विकास ने जानकारी दी है। उन्होंने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा किया है जो आप देख सकते हैं। इस नोट में उन्होंने विकास खोकर, पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। आप देख सकते हैं विकास गुप्ता ने अपने नोट में लिखा, 'मेरे बारे में इतनी बकवास केवल इसलिए की जा रही है क्योंकि मैंने आजतक किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की। मैं लोगों को माफ करता गया। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी बन गई। अब मैं लोगों को यह बताने वाला हूं कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।'

वहीं आगे उन्होंने लिखा है, 'बहुत से लोगों ने मेरे खिलाफ अनापशनाप बोलकर मेरी छवि खराब की है। इन लोगों को मुझसे माफी मांगनी ही होगी। यह लोग पब्लिसिटी पाने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब सबको अपने झूठ का जवाब देना होगा। मुझे हमेशा लोगों ने धमकी दी है ब्लैकमेल किया है। लोगों ने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया।' इसी के साथ अंत में वह लिखते हैं, 'अब मैंने अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला कर लिया है। मेरी दुनिया परफेक्ट नहीं है। मैं इस समय मुश्किलों में घिरा हुआ हूं। मैंने लोगों से गुहार लगाई कि मेरे बारे में गलत बातें न फैलाएं उसके बाद भी किसी ने मेरी बात नहीं मानी। प्रोफेशनली और पर्सनली अब वह समय आ चुका है जब मुझे कुछ कड़े कदम उठाने होंगे।' अब यह देखना होगा कि आगे क्या होता है।

फिर बढ़ी धनंजय मुंडे की मुश्किलें, दूसरी पत्नी ने लगाए यह गंभीर आरोप

शरद पवार ने सरकार को चेताया, कहा- अगर किसानों ने शांति का रास्ता छोड़ दिया तो...

NCB ने किया अंतरराष्ट्रीय तस्कर करण सजनानी और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार

Related News