दीपिका पादुकोण को इस खास शख्स के साथ देखकर रणवीर सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एवं रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय एवं क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों ही सितारें सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहते हैं। कई बार दीपिका-रणवीर को एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी करते भी देखा गया है। कभी दीपिका रणवीर की प्रशंसा में पोस्ट लिखती हैं। वहीं कभी रणवीर दीपिका की फोटो पर टिप्पणी करके दिल जीत लेते हैं। 

वही एक बार फिर रणवीर ने दीपिका की तस्वीर पर कमेंट करके सबका ध्यान खींचा है। फर्क इतना है कि इस बार फोटो में दीपिका अकेली नहीं, बल्कि उनके साथ कोई स्पेशल है। विजय वर्मा की इस पोस्ट पर रणवीर सिंह की नजर पड़ी। अब रणवीर ने पोस्ट देख ही ली थी, तो कमेंट किये बिना कैसे रहते। हवाईअड्डे पर विजय वर्मा एवं दीपिका पादुकोण को साथ देखकर रणवीर सिंह उनकी फोटो पर फनी कमेंट करते हैं। रणवीर लिखते हैं कि 'एक ब्यूटी और एक क्यूटी।' वैसे एक बात माननी पड़ेगी। रणवीर सिंह की टिप्पणी भी उनकी तरह काफी यूनिक होता है। 

वही एयरपोर्ट पर विजय वर्मा बहुत फंकी लुक में नजर आए। वहीं दीपिका ने पर्पल कलर का प्रोफेशनल सूट पहना हुआ था। सादगी में भी दीपिका बहुत सुन्दर नजर आई। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक ओर जहां विजय वर्मा दिल्ली के लिये रवाना हो रहे थे। वहीं दीपिका को हैदराबाद की फ्लाइट लेनी थी। इन दिनों दीपिका अपनी आगामी मूवी के शूट के लिये हैदराबाद पहुंची हैं। नाग अश्विन की इस मूवी में दीपिका के हीरो प्रभास होंगे। दीपिका एवं प्रभास के अतिरिक्त फिल्म में बच्चन साहब भी महत्वपूर्ण किरदार अदा करेंगे। 

साइकिलिंग करती नजर आई मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर ने दी ये प्रतिक्रिया

VIDEO: ड्रेस के कारण हादसे का शिकार होते होते बची शिल्पा शेट्टी

डायनासोर के अंडे देख दंग रह गईं ये मशहूर एक्ट्रेस, फैंस से पूछा सवाल

Related News