विद्युत जामवाल ने गर्लफ्रेंड नंदिता से रचाई सगाई, नेहा धूपिया ने दी बधाई

अपने अभिनय और एक्शन से सभी का दिल जीतने वाले विद्युत जामवाल को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उन्होंने हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड नंद‍िता महतानी से सगाई कर ली है। इस समय यह खबरें बहुत तेजी से चल रही हैं। जी दरअसल बीते दिनों ही दोनों को ताजमहल पर स्पॉट किया गया और यहीं से उनकी एक तस्वीर सामने आई जिसमे दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। हालाँकि इस दौरान नंद‍िता की रिंग ने भी सभी का ध्यान खींचा है।

अब इन सभी के बीच हाल ही में अभिनेत्री नेहा धूपिया ने विद्युत और नंद‍िता की एक फोटो साझा कर कपल को बधाई दी है। आप देख सकते हैं उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'अब तक की सबसे अच्छी खबर'। अब उनके बधाई मैसेज ने विद्युत और नंद‍िता के सगाई की अटकलों पर मुहर लगा डाली है। वैसे गर्लफ्रेंड नंद‍िता के साथ विद्युत पहली बार बाहर नजर आए हैं और दोनों ने जमकर ताजमहल के आगे तस्वीरें ली हैं। अब दोनों के फोटोज सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे हैं जो आप देख सकते हैं।

आप देख सकते हैं विद्युत ने इस ताजमहल विजिट के लिए ऑल व्हाइट आउटफ‍िट चुना है, वहीं नंद‍िता भी व्हाइट टॉप और फ्लोरल स्कर्ट में नजर आईं। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले बड़े बेहतरीन नजर आए। वैसे इस दौरान दोनों ने पुलिस के साथ भी तस्वीरें ली हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि काफी समय से विद्युत और फैशन डिजाइनर नंद‍िता महतानी के अफेयर की खबरें आ रहीं हैं लेकिन अब तक दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

UP: आज शिक्षक दिवस पर BJP का होगा प्रबुद्ध सम्मेलन, यहाँ भाषण देंगे CM योगी

पाक झंडे में लिपटा दिखा गिलानी का शव, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शिक्षक दिवस पर गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज भाव

Related News