VIDEO! इंदौर में बकरी ने दिया 'एलियन' जैसे बच्चे को जन्म, देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है यहाँ एक परिवार के घर बकरी ने 2 बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक बकरा और दूसरी बकरी है। दूसरा बच्चा जो बकरी के तौर पर जन्म लिया है, उसकी दोनों आंखें एक साथ जुड़ी हुई है। यह अजीबोगरीब नजर आने वाली बकरी एलियन (alien) के जैसी नजर आ रही है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बकरी पूरी तरह से स्वस्थ है।

दरअसल, इंदौर के चंदन नगर में रहने वाले अनवर खान बकरी पालन का काम करते हैं तथा इसके साथ ही मजदूरी करने भी जाते हैं। प्रातः 6:00 बजे जब उनकी बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया तो उसमें एक बकरा और एक बकरी थी। दूसरी बकरी एलियन के जैसी नजर आ रही थी तथा वह पूरी तरीके से स्वस्थ भी है।

वही इस बकरी का नाम परिवार ने रानी रखा है तथा बकरी मालवी नस्ल की है। इस तरीके से नजर आने वाला बकरी का बच्चा संभवत मध्य प्रदेश में पहली बार देखा गया है। इससे पहले दूसरे प्रदेशों में भी बकरी ने एलियन जैसे नजर आने वाले बच्चों को जन्म दिया है जो की बहुत स्वस्थ भी हैं। वही अजीब दिखने वाले इस बच्चे को देखने के लिए अनवर खान के घर भारी संख्या में लोग आ रहे है.

भाजपा में लोकतंत्र नहीं, तीनों राज्यों में 'कठपुतली' बैठा दी..! नए मुख्यमंत्रियों को लेकर पीएम मोदी पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा

गुजरात में AAP को बड़ा झटका, विधायक भूपेन्द्र भयानी ने दिया इस्तीफा

'मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बिल्कुल भी शर्म नहीं है..', केरल सरकार पर क्यों भड़के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ?

Related News