मजदूरों से भरा वाहन पलटा ,40 घायल जिसमे 20 बच्चे शामिल

धार। शहर में शुक्रवार को गाड़ी दरवाजे के अंधे मोड़ पर पिकअप वाहन पलट गया। जिसमे 40 मजदुर सवार थे। वाहन में सवार सभी मजदुर घायल हुए ,उनमें 20 बच्चे भी शामिल है। 2 लड़कियों की हाथ की उंगलियां कट गई हैं। वाहन में क्षमता से अधिक मजदूरों को बिठाने से ये हादसा हुआ। 

बताया गया है की,पिकअप वाहन पर  सवार मजदूर आलू निकालने के लिए मांडू से बगड़ी ग्राम जा रहे थे,और वाहन की गति ज्यादा होने से ये हादसा हुआ। घायलों द्वारा बताया गया कि पिकअप वाहन तेज गति से चलने के कारण अनियंत्रित हो गई। ओर सड़क किनारे पलटी खा गया। इस हद्से मे 10 वर्षीय लड़की शालू की भी उंगलियां कट गई।वह मौके पर तड़पती नजर आई। घायलों को नालछा ले जाया गया है।    मौके पर नालछा तहसीलदार सुरेश नागर और मांडू थाना प्रभारी रवि वास्के नेइसके गंभीर घायलों को 108 एम्बुलेंस और बस के माध्यम से धार के भोज चिकित्सालय भेजा गया। इस तरह से लोगो की जान जोखिम में डाल कर आखिर कब तक वाहन चालक करतब दिखते रहेंगे। ऐसी घटनाओ पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को  इनके विरुद्ध कुछ कदम लेना चाहिए।

 'धर्म का जहाज हिलता-डुलता है, लेकिन डूबता नहीं', धर्म-धम्म सम्मेलन में बोली राष्ट्रपति मुर्मू

खुशियों के बीच छाया मातम, एक साथ हुई 5 लोगों की दर्दनाक मौत

भगोरिया में भाग लेने पहुंचे कमलनाथ, मुख्यमंत्री शिवराज को बताया कलाकारपत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट, फिर जो किया वो जानकर रह जाएंगे दंग

Related News