कमलनाथ सरकार का फैसला अब इस तरह होगा मंत्रालय में वंदेमातरम्

भोपाल : प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैसला किया है कि मध्यप्रदेश में पुलिस बैंड की धुन पर वंदेमातरम् होगा। इसके अलावा हर महीने के पहले कार्य दिवस पर सुबह 10:45 बजे पुलिस बैंड की धुन पर शौर्य स्मारक से वल्लभ भवन तक मार्च निकाला जाएगा। पुलिस बैंड के वल्लभ भवन पहुंचने पर राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ होगा। कार्यक्रम में आम लोग भी शामिल किए जाएंगे।

जम्मू कश्मीर में सुबह से मुठभेड़ जारी, अब तक दो आतंकी ढेर

शाह ने बताया था शर्मनाक कदम

जानकारी के लिए बता दें प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक जनवरी को वंदेमातरम् का गायन नहीं हुआ था। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया था। रोक लगने 24 घंटे बाद ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसे कांग्रेस का शर्मनाक कदम बताया था। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कल ही कहा था कि वंदेमातरम अब बड़े पैमाने पर होगा।

आगरा : तीन मंजिल मकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

शिवराज गाएंगे वंदेमातरम 

प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को भोपाल में भाजपा नेताओं ने मंत्रालय पहुंचकर वंदेमातरम गाया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा था कि विधानसभा सत्र के पहले दिन 7 जनवरी को सभी विधायक सुबह 10 बजे पहले मंत्रालय के सामने मैदान में वंदेमातरम् का गायन करेंगे। बता दें इस मामले को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है.

GST : आसान रिटर्न दाखिले के लिए सरकार ने अधिसूचित किया नया रिटर्न फॉर्म

जीएसटी पर घटी दर के बाद आज से सस्ती हो जाएंगी ये वस्तुएँ

फ्लिपकार्ट सेल का आज अंतिम दिन, इन उत्पादों पर 70 फीसदी डिस्काउंट  

Related News