उत्तराखंड में फिलहाल साफ़ मौसम जल्द बदलेगा, शुरू होगी बर्फबारी

देहरादून : प्रदेश में फ़िलहाल बढ़े हुए तापमान के कारण जनवरी में ठंड का अहसास नहीं हो रहा है।  राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 20 जनवरी से मौसम बदलेगा। 21 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 

देश के 21 बच्चों को मिला वीरता पुरस्कार, हिमाचल की दो बेटियां भी बहादुरी के लिए हुई सम्मानित

ऐसा रहा आज का मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज धूप खिली रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक के अनुसार सुबह से ही प्रदेशभर में मौसम साफ रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को बारिश की संभावना नहीं है। बताया जा रहा है की शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। देहरादून में अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

...तो इनका खुला था फेसबुक पर पहला एकाउंट, मालिक मार्क जुकरबर्ग है कई पीछे

जानकारी के लिए बता दें की अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.0 और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिहार : जिंदा मछलियों की बिक्री पर लगी रोक हटी, इस कारण लगी थी रोक

इस टीवी स्टार ने की इंस्टाग्राम से यह ख़ास रिक्वेस्ट

सफलतापूर्वक हुई भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान एएन-32 की लैंडिंग

Related News