उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर सीएम ने किए ये बड़े ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश के 21 वें स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन मैदान में रैतिक परेड समारोह का आयोजन किया गया। इस के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलानों का पिटारा खोल दिया। वहीं, मुख्यमंत्री ने प्रदेश आंदोलनकारियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निरंतर प्रगति की तरफ बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का इसमें पूरी मदद रही है। केंद्र से विकास कार्यों के लिए 1 लाख करोड़ की सहायता की गई है। योजना है कि राज्य के दूरस्त इलाको को 2025 तक लिंक मार्ग से जोड़ा जा सके। जिससे पहाड़ों में भी विकास की बयार बह सके। सीएम ने कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि पहाड़ की जवानी तथा पानी दोनों पहाड़ के काम आए।

मुख्यमंत्री ने किए ये ऐलान:- - उत्तराखंड प्रदेश आंदोलनकारियों की पेंशन को बढ़ाने का ऐलान किया। जिन आंदोलनकारियों को 3100 रुपये पेंश्न प्राप्त होती थी। उसे बढ़ाकर 4500 किया गया। वहीं, जिन्हें 5000 प्राप्त होती थी उसे बढ़ाकर 6000 किया गया है।  - प्रदेश में खेल नीति 2021 जल्द लागू होगी। - जनपद स्तर पर महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। - गंभीर रोगों के उपचार के लिए निशुल्क दवा का इंतजाम किया जाएगा। - देहरादून एवं हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे। - प्रदेश में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। - 48 घंटे हॉस्पिटल में रहने वाली जच्चा को 2000 रुपये उपहार रकम दी जाएगी। - हर आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगेगी। - सेवा का अधिकार अधिनियम में 190 सेवाओं को सम्मिलित किया जाएगा। - प्रदेश को आयुष वैलनेस का हब बनाया जाएगा। - पर्यटक गृहों में आयुष वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे। - 11 से 18 वर्ष की विद्यार्थियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच व 104 पर निःशुल्क परामर्श।

अब श्रमिकों को भी प्रशिक्षित करेगी दिल्ली सरकार

'AG-DGP चाहिए या मैं ?' सिद्धू ने पंजाब सरकार को फिर दिया अल्टीमेटम

पंजाब कांग्रेस में भी परिवारवाद ? एडिश्नल एडवोकेट जनरल बनाए गए डिप्टी सीएम के दामाद

Related News