VIDEO: गंगा की तेज़ धार में बहने लगा युवक, पुलिसकर्मी ने जान की बाजी लगाकर बचाया

देहरादून:  मॉनसून की बारिश के चलते देश की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। कई प्रदेश तो बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा का भी हाल इस समय खतरे से खाली नहीं है। हरिद्वार में गंगा पूरे शबाब पर है और उसका बहाव बेहद तेज है। गंगा के इसी तेज बहाव में वहां नहाने गया हरियाणा का एक युवक भी बह गया। वह गंगा नदी के ऐन बीच में तेज बहाव में बह रहा था। तभी घाट पर तैनात उत्‍तराखंड पुलिस के एक जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचा लिया।

उत्‍तराखंड पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना का वीडियो साझा करके इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा का युवक विशाल हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए गया था। वह हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर स्नान कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह गंगा नदी के तेज बहाव के साथ बहने लगा। बहते-बहते वह गंगा के ठीक बीचों बीच पहुंच गया था।

इसके बाद वहां घाट पर तैनात उत्‍तराखंड पुलिस के सिपाही सनी ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए नदी में छलांग लगा दी। सिपाही सनी उसे गंगा में पकड़कर तैरते हुए कुछ देर बाद किनारे तक ले आया। जिसके बाद विशाल को प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल युवक विशाल की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

   टेकऑफ के लिए बिलकुल तैयार था विमान, तभी पंखे पर चढ़ गया एक नौजवान

अगर जा रहे हैं ITR दाखिल करने, तो ये जानकारी आपके लिए होगी फायदेमंद

बंद हो गया ये बड़ा बैंक, अपने पैसे निकालने के लिए करें ये काम

Related News