यूपी में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं.., जानिए क्या है IMD का अनुमान

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में लोगों को ठंड से निजात मिलती नज़र नहीं आ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदलने की आशंका जाहिर की गई है। अनुमान है कि राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा चलने के साथ वर्षा हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण राज्य के कई हिस्‍सों में बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है। कुछ स्‍थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान चलने का भी अनुमान है। 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश की वजह से चार फरवरी को पारा वापस लुढ़क सकता है। ठंडी हवाओं के कारण बढ़ी ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। अगले कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लखनऊ, सुल्‍तानपुर और आसपास के जिलों में बारिश होने की बात कही है। बताया जा रहा है सर्द हवाओं का चलना आने वाले चार दिन तक जारी रह सकता है। इसके बाद से धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की संभावना है। 

बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में ठंडी हवाओं के कारण लोग परेशानी महसूस कर रहे हैं। दिन में कभी कभार ही धूप खिल रही है। अब मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी के कारण लोगों की चिंता और बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में घने कोहरे का अनुमान है। इस कारण सड़क, रेल और हवाई यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। 

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने फहराया 104 फ़ीट ऊंचा तिरंगा

सरकारी विभागों में 8.72 लाख पद रिक्त, केंद्र ने राज्यसभा में दी जानकारी

इंडियन आर्मी को जल्द मिलेगी एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, चीन-पाक बॉर्डर पर होगी तैनात

Related News