यूपी चुनाव: नकाब उतारकर वोट डालने पर मचा बवाल, मुस्लिम महिलाओं ने जमकर किया हंगामा

लखनऊ: कर्नाटक हिजाब विवाद का असर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिल रहा है। रविवार (20 फऱवरी 2022) को राज्य में हो रहे तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान कानपुर में हिजाब का मुद्दा गरमा गया। दरअसल, कानपुर शहर के आर्यनगर पोलिंग बूथ में कर्मचारियों नें मुस्लिम महिलाओं से नकाब हटाकर मतदान करने के लिए कहा। इससे मुस्लिम वोटर्स हंगामा करने लगे।

 

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना जिले के आर्यनगर के हडसन स्कूल पोलिंग बूथ की है। यहाँ वोट डालने आई मुस्लिम महिलाओं को हिजाब और नकाब उतार कर वोट डालने के लिए भीतर जाने को कहा गया था। इसके बाद इन महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। इनमें से एक महिला ने कहा कि वो चेहरा तो दिखा देगी, मगर अपना हिजाब किसी भी हाल में नहीं उतारेगी, चाहे वोट पड़े या बंद हो जाए। मुस्लिम महिला ने हिजाब हटाने की बात का विरोध करते हुए कहा कि, 'हमसे कहा जा रहा है कि नकाब हटाकर वोट डालने के लिए भीतर जाएँ।'

महिला ने कहा कि, हम आपको क्यों अपना चेहरा दिखाएँ। हम अंदर दिखाएँगे चेहरा। आप सब गैर-मर्द हो। इस्लाम में औरतों को नाखून तक गैर-मर्दों को दिखाना जायज़ नहीं है। हम आपको अपना चेहरा दिखाएँगे? हम औरतों के सामने अंदर अपना चेहरा दिखाएंगे।' बता दें कि मुस्लिमों के इस हंगामे के कारण कुछ देर के लिए उस पोलिंग बूथ पर मतदान भी रुका रहा। हालाँकि, बाद में मौके पर पहुँची पुलिस की टीम ने किसी प्रकार से मुस्लिम महिलाओं को समझाकर मतदान प्रक्रिया को फिर से आरंभ कराया। 

सामने आ चुके हैं फर्जी वोटिंग के मामले :-

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सोमवार (14 फरवरी 2022) को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान बुर्का पहन कर फर्जी मतदान करने का मामला प्रकाश में आया था। भाजपा की प्रदेश ईकाई ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग को पत्र भी लिखा था। इसमें उन्होंने मतदान अधिकारियों पर वोट डालने की इजाजत देने से पहले बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान की पुष्टि करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया था।  जानकारी के अनुसार, दो बुर्का पहनी महिलाओं को आजम खान के निर्वाचन क्षेत्र रामपुर से फर्जी वोट डालने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। बताया गया कि फर्जी मतदान करने के आरोप में कुल 6 लोगों को अरेस्ट किया गया, जिसमें से चार महिलाएँ शामिल हैं। रजा डिग्री कॉलेज से अरेस्ट की गई दो महिला, रिश्ते में माँ-बेटी हैं और दोनों ने बुर्का पहन रखा था। उन्होंने पहले ही फर्जी वोट डाल दिया था और अन्य महिलाओं के नाम पर भी वोट डालने का प्रयास कर रही थीं।

'स्वास्तिक' भी नहीं पहचान पाई 'राजद', नाजियों का प्रतीक बताकर कह डाली ये बात

केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताने वाले कुमार विश्वास ने छोड़ा नया 'ट्वीट बम'

'इमरजेंसी के दौरान मैं छिपने के लिए सिख पगड़ी पहना करता था..', सिख नेताओं से बोले पीएम मोदी

Related News