गलत नाम बताकर दलित नाबालिग को दिल्ली ले गया आरिफ, कई बार किया बलात्कार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दलित समुदाय की एक नबालिग लड़की ने एक मुस्लिम युवक पर खुद को धमकाने और बलात्कार करने का इल्जाम लगाया है। पीड़िता की आयु 16 वर्ष है। पीड़िता को बहला फुसला कर नाम व गलत नाम और धर्म बताकर दिल्ली ले जाने का भी आरोप है। गोविंदनगर थाने में कार्रवाई न करने पर बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन भी किया है। यह मामला 23 दिसम्बर का बताया गया है। अब यूपी पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 23 दिसम्बर, 2021 को अपने बहनोई के घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने गोविन्दनगर थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 12 जनवरी (बुधवार) को सुबह पीड़िता खुद अपनी बहन के घर पर पहुँची। वो बहुत डरी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि आरिफ़ खान नामक एक आरोपित ने टिल्लू नाम बता उसे शादी का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया। दिल्ली में उसके साथ आरिफ ने कई बार बलात्कार किया। विरोध करने पर धमकियां दी। किसी प्रकार से वह आरिफ के चंगुल से भागने में कामयाब रही। पीडि़ता के सफाईकर्मी भाई ने आरोप लगाया है कि दूसरी बार पुलिस के पास जाने पर गोविन्द नगर पुलिस ने उन्हें डांट कर भगा दिया। इस बात की सूचना मिलने पर शुक्रवार (14 जनवरी) बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। आख़िरकार पुलिस ने दुबारा शिकायत लिखी।

ACP गोविन्दनगर विकास कुमार ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला करार दिया है। उनके अनुसार, 'नाबालिग लड़की आरोपित युवक के साथ  सहमति से गई थी। घटना में ‘लव जिहाद’ जैसा कोई एंगल नहीं है। पीड़िता के परिवार वालों की शिकायत पर बलात्कार और POCSO आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर के जल्द ही आरोपित को अरेस्ट किया जाएगा।'

असम के गोलपाड़ा में संदिग्ध एटीएम लुटेरे पर पुलिस ने की फायरिंग

बैटरी मामले में सामने आया कान्ये वेस्ट का नाम, जानिए क्या है मामला

छत्तीसगढ़: कांकेर में हुए IED ब्लास्ट में एक SSB जवान घायल

 

Related News