गोरखपुर: अस्पताल के बाहर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, लोगों में दहशत

लखनऊ: गोरखपुर में DIG के बंगले के पास मौजूद एक अस्पताल के बाहर शनिवार की सुबह गोलीबारी से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। तारामंडल के विवेकपुरम कालोनी के रहने वाले आदर्श सिंह का DIG बंगला के पास जेएस हास्पिटल है। कैंट थाना पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने लिखा है कि शनिवार की सुबह उनके जानने वाले सूरज सिंह, राहुल शर्मा, विनय यादव और विशाल सिंह बाइक से अस्पताल के बाहर पहुंचे।

आते ही इन लोगों ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने फोन कर घटना की सूचना डायल 112 पर दी। आदर्श ने कैंट थाना पुलिस को जानकरी दी है कि आरोपितों ने शुक्रवार की सुबह बुद्ध विहार पार्ट बी में रहने वाले उनके दोस्त शिवम अग्रहरी के घर पहुंचकर असलहा दिखाकर धमकी दी थी। उसके बाद उनके अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों को जान से मार डालने की धमकी दी थी। घटना को लेकर अस्पताल के कर्मचारी दहशत में हैं।

पुलिस अधीक्षक सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा है कि हास्पिटल के बाहर गोलीबारी क्यों हुई ? इसकी छानबीन चल रही है। संचालक की शिकायत पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा।

पत्नी को मरवाने के लिए दांव पर लगाए 10 लाख, अब मिली उसी पति की लाश

विशेष कार्य बल ने गुरुग्राम में गैंगस्टरों के लिए जाली पासपोर्ट बनाने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया

सड़क से जा रही कांवड़ यात्रा से ग्राम प्रधान शकीना को क्या समस्या ? रास्ता रोका, पत्थरों से हमला

Related News