गांजा पीने और महिलाओं को छेड़ने पर शुरू हुआ विवाद और चल गई गोलियां, 3 घायल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मसीदा गांव में मंगलवार सुबह बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गोली से तीन लोग जख्मी हो गए, जबकि एक के आंख से छूते हुई गोली निकल गई। अचानक फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आननफानन तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंचकर जांच में जुट गई है। 

बताया जाता है कि गांव के बन्हवारे वीर डीह बाबा मंदिर पर पड़ोस के गांव विशुनपुर के कुछ युवक हर दिन बैठकर गांजा पीते हैं। ग्रामीण इन युवकों का लगातार विरोध करते थे। नवरात्री प्रारंभ हुई, तो महिलाएं युवतियां पूजा अर्चन के लिए आने लगी। इस बीच ये युवक महिलाओं पर फब्तियां कसने लगे और छेड़खानी करने लगे। इसी बात पर विवाद हो गया। पंचायत के लिए दोनों पक्षों के लोग जुटे थे। आरोप है कि समझाने आये एक युवक ने कमर में पिस्टल लगा रखी थी। पिस्टल देखकर गांव के रामनरायन उर्फ रम्मन ने पूछा लिया कि यह किसलिए लाए हो। इतना कहते बदमाश ने पिस्टल निकालकर उन्हें सटा दी। आरोप है कि इसी बीच दो अन्य मनबढ़ों ने भी पिस्टल निकाल ली और छह सात राउंड गोलीबारी कर दी। 

इससे मसीदा गांव के 32 वर्षीय प्रमोद यादव के पेट मे गोली लग गई। 30 वर्षीय विकास यादव के दाहिने पैर और 70 वर्षीय रामरायन उर्फ रम्मन के भी पैर में गोली लगी। वहीं, एक गोली 22 वर्षीय मुकेश के आंख को छूते हुए निकल गई। सभी को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर CO सदर रणविजय सिंह, एडिशनल ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, एसओ सिकरारा संतोष राय पहुंचकर जांच में जुट गए।

'किसी समुदाय विशेष के खिलाफ हुए अपराधों का अलग से डेटा नहीं रखा जाता..', लोकसभा में बोली सरकार

पीएमएलए मामला: ईडी ने शारदा समूह की और संपत्तियों को कुर्क किया

बलात्कार के आरोपी को कोर्ट ने दे दी जमानत, नाइंसाफी देखकर पीड़िता ने कर ली ख़ुदकुशी

Related News