अलीगढ़ में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी तेज रफ़्तार बस, 40 यात्री थे भीतर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार को एक बस फ्लाइओवर से नीचे गई पड़ी, इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, साथ ही कई लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 30-40 यात्री सवार थे, जिनमें से 25 लोगों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि, हमें फर्रुखाबाद जा रही एक बस के फ्लाईओवर से गिरने की जानकारी मिली। 

उन्होंने कहा कि बस में करीब 30-40 यात्री सवार थे। इनमें ले 25 लोगों को जिला अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है। इस हादसे में एक महिला की जान चली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा अलीगढ़ के रोरावर इलाके में दिल्ली-कानपुर अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। खचाखच भरी बस तेज रफ्तार में बेकाबू होकर फ्लाइओवर से नीचे गिर पड़ी। बस के नीचे गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

राहगीरों ने किसी प्रकार बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलती ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और किसी तरह जख्मी यात्रियों को अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों में से 5 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा शरजील इमाम, असम को भारत से काटने की रच रहा था साजिश

तमिलनाडु अक्टूबर में ग्लोबल टाइगर समिट की मेजबानी करेगा

Related News