Video: घर पर उर्वशी रौतेला ने फहराया तिरंगा, शहीद जवानों को किया याद

आज पूरा देश आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। आप सभी को बता दें कि केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की है इसके जरिए 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान की शुरुआत की गई। आपको बता दें कि इस मुहिम में कई सितारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी लिस्ट में शामिल रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)। उन्होंने भी तिरंगा फहराया है। जी दरअसल उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Video) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

आप देख सकते हैं उन्होंने एक पोस्ट लिखा है कि, ''हमारा देश विश्व में सबसे समृद्ध देश बने। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!' वहीं आगे उन्होंने लिखा है, 'हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि हमारे काम दूसरे लोगों की भलाई को कैसे प्रभावित करते हैं। आइए एक उज्जवल भविष्य प्राप्त करने की दिशा में कोशिश करें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! मस्ती से भरा उत्सव मनाएं!' इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक फोटो भी शेयर की हैं जिसमें उन्होंने हाथ में तिरंगा ले रखा हैं और वो सैल्यूट करती हुईं नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने देश के जवानों और शहीदों को याद किया।

जी दरअसल उर्वशी ने पोस्ट में लिखा, 'आइए उन सभी लोगों की यादों को जीवित रखें, जिन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आपको स्वतंत्रता दिवस 2022 की शुभकामनाएं! उन वीर जवानों को सलाम, जिन्होंने बलिदान देकर हमें आजादी दी। जय हिन्द जय भारत। आओ संकल्प लें, भारत हमेशा अखंड रहे।' आपको बता दें कि अब उर्वशी के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

'हर घर तिरंगा' कैम्पेन में शाहरुख ने भी लिया हिस्सा, परिवार संग मन्नत पर फहराया झंडा

'आमिर खान का करियर खत्म', शाहरुख़ को चेतावनी देते हुए बोला ये अभिनेता

'आमिर खान का करियर ख़त्म..', लाल सिंह चड्डा की दुर्दशा देख अभिनेता ने किया दावा

Related News