UP में BJP ने लगाई सेंचुरी, अखिलेश पीछे

लखनऊ। पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम अब सामने आ रहे हैं इन राज्यों में होने वाली मतगणना के तहत उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 की मतगणना की प्रक्रिया भी शामिल है। मतगणना आज प्रातः 8 बजे प्रारंभ हुई। सबसे पहले डाक मतपत्र अर्थात् पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। जिसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम से कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।

जब काउंटिंग प्रारंभ हुई तो प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई। इस दौरान जो परिणाम सामने आ रहे हैं उसके अनुसार 160 सीट में से भारतीय जनता पार्टी और उनका सहयोगी दल 100 सीट पर आगे चल रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन 33 सीट पर आगे है। बसपा जो कि मायावती की पार्टी है वह 21 सीट पर आगे है और निर्दलीय व अन्य प्रत्याशियों 6 सीटों पर बढ़त बनाए है।

गौरतलब है कि शुरूआती रूझान में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान रामपुर से पहले पीछे थे मगर अब वे आगे हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं। लोकप्रिय नेता संगीत सोम सरधना से आगे चल रहे हैं।

राजनीति में सब संभव है, हम जीत रहे हैं

BJP जीती तो UP में कौन बनेगा CM, जानिए

UP में बीजेपी 22 सीट पर आगे

 

 

Related News