'अनपढ़ सरकार, जिस से ट्रेन नहीं चलती, वो देश कैसे चलाएगा?..', केंद्र पर फिर बरसे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने केंद्र को अनपढ़ सरकार बताते हुए तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय रेलवे में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो केजरीवाल ने कहा कि, ट्रेन में AC और स्लीपर कोच जनरल से अधिक बदतर हो गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि, इस सरकार में रेलवे बदहाल स्थिति में है। एसी कोच में रिजर्वेशन मिला तो भी सीट नहीं मिलेगी। उन्हें नहीं पता कि सरकार कैसे चलानी है। ये अनपढ़ सरकार है। हर क्षेत्र को बर्बाद कर रहे हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'अच्छी ख़ासी चलती हुई रेलवे का इन्होंने बेड़ा गर्क कर दिया। आज AC कोच का भी अगर आप रिजर्वेशन लेंगे तो आपको बैठने या सोने के लिये सीट नहीं मिलेगी। AC और स्लीपर कोच जनरल से ज़्यादा बदतर हो गये हैं इन्हें सरकार चलानी ही नहीं आती। इन्हें समझ ही नहीं है। अनपढ़ सरकार है। हर क्षेत्र को बर्बाद कर रहे हैं। जिससे ट्रेन नहीं चलती, वो देश कैसे चलाएगा?'

दरअसल, केजरीवाल ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी 'राष्ट्रीय जनता दल' के ट्वीट को रीट्वीट किया। इस ट्वीट में RJD ने लिखा था कि- रेल के डिब्बों को आम आदमी के लिए 'यातना केंद्र' बना दिया गया है। AC, स्लीपर या जनरल।। सभी की एक जैसी स्थिति है। लोग रिजर्वेशन होने के बावजूद बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। सब जानते हुए भी सरकार अतिरिक्त ट्रेनों या डिब्बों की व्यवस्था नहीं कर रही है।

बंगाल पंचायत चुनाव: अभी मतदान हुआ भी नहीं और जीत गए कई उम्मीदवार, मनने लगा जश्न

ऑनलाइन खरीदारी के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, तो 19 वर्षीय बेटे ने लगा ली फांसी

भारत की अर्थव्यवस्था से गायब हुए 500 रुपए के करोड़ों नोट, क्या बंद होंगे ? RBI ने जारी किया लेटर

Related News