मुंबई के खारघर में कार शोरूम में लगी आग, दो की मौत

मुंबई। नवी मुंबई स्थित खारघर में भीषण आग लग गई। आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। आग एक निजी कंपनी के शोरूम में लगी थी। आगजनी की घटना में करीब 20 वाहन जलकर खाक हो गए। दुर्घटना खारघर सेक्टर 10 में आदित्य प्लेनेट बिल्डिंग के तलघर में हुई। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि आग किस कारण से लगी लेकिन प्रारंभिक तौर पर शाॅर्ट सर्किट ही आगजनी का कारण माना जा रहा है।

दरअसल आग जहां लगी है वहां तलघर में ही मारूति सुजुकी का शोरूम है। जब लोगों ने तलघर से धुंआ उठते हुए देखा तो वे उस ओर पहुंचे। उन्होंने अन्य लोगों को जानकारी दी और फिर आग बुझाने का प्रयास किया। आगजनी की घटना में जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार गंभीररूप से झुलस गए।

प्रभावितों को चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस भवन में ही उपर की ओर लोगों का निवास भी है आग लगने के बाद इन लोगों को भवन से बाहर निकाला गया। फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

छिंदवाड़ा में गरीबी ने 15 लोगो को ज़िंदा जलाया

LED बल्ब की फैक्ट्री में लगी आग, 6 की मौत

नोएडा : फैक्ट्री में आग लगने से 6 की मौत

 

 

 

 

Related News