सिरदर्द पैदा करने वाली है इस हफ्ते की TRP लिस्ट, इस मशहूर शो को नहीं मिली जगह

टीआरपी लिस्ट एक बार फिर से सामने आ गई है। इस लिस्ट का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। वैसे इस बार लिस्ट देखकर ‘इंडियन आइडल 12’ के फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है। आप सभी जानते ही होंगे इस शो ने बीते हफ्ते टॉप 5 शोज की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी लेकिन ऐसा इस बार नहीं हुआ। इस बार भी हर बार की तरह स्टार प्लस के हिट सीरियल ‘अनुपमा’ ने ही बाजी मारी है। आइए दिखाते हैं पूरी लिस्ट।

अनुपमा - रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ ने इस बार फिर फैंस का दिल जीता है। शो नंबर 1 बना है। अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ये सीरियल पहले नम्बर पर ही रहने वाला है। जी दरअसल शो में मेकर्स जल्द ही अपूर्व अग्निहोत्री की एंट्री करवाने वाले हैं। 

इमली - यह शो इस हफ्ते भी दूसरे नम्बर पर ही है। आप देख रहे होंगे आजकल शो में जबरदस्त ट्विस्ट आया हुआ है। शो में आदित्य अपने घरवालों को इमली और अपनी शादी के बारे में बताने वाला है। 

गुम है किसी के प्यार में - नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर ये सीरियल सभी के दिलों में बसता चला जा रहा है। इस सीरियल में सई इन दिनों काफी परेशान है।

सुपर डांसर 4 - यह शो भी सभी की जान बना हुआ है। यह शो सोनी टीवी पर आता है। इन दिनों ये डांसिंग रिएलिटी शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वैसे इस हफ्ते इसे चौथा नम्बर मिला है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है- मोहसिन खान और शिवांगी जोशी स्टारर इस सीरियल को हाल ही में नया मोड़ मिला है, जिसकी वजह से इसकी टीआरपी में लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। जल्द ही ये शो नंबर 1 पर भी आ सकता है।

कोरोना संक्रमण से मुक्त होते ही बोले अर्जुन रामपाल- 'वैक्सीन की वजह से जल्दी रिकवर हो गया'

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ भारतीय रुपया, 74।94 पर हुआ बंद

Related News