तिरंगा अभियान पर कलेक्टर ने की यह अपील

देवास/ब्यूरो:   आजादीकाअमृत_महोत्‍सव’’ अंतर्गत जिले में 13 से 15 अगस्‍त तक ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ चलाया जायेगा। कलेक्‍टर शुक्‍ला ने आग्रह किया है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव पर ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ में जिले के सभी नागरिक शामिल हो। यह न सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान प्रदर्शित करेगा बल्कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वालों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक जिले के सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। 

 कलेक्‍टर शुक्‍ला ने कहा कि "हर घर तिरंगा अभियान’’ राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान और देश भक्ति का भाव पैदा करने वाला अभियान है। आजादी के अमृत महोत्सव पर "हर घर तिरंगा अभियान’’ में सभी जिलेवासी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगे की फोटो लगाये। "हर घर तिरंगा अभियान’’ के लिए भारत सरकार द्वारा www.harghartiranga.com वेबसाइट निर्मित की गई है। इस पर अपने घर, दुकान, संस्थान आदि की लोकेशन पर तिरंगा को पिन करने वाले हर व्यक्ति को संस्कृति मंत्रालय की तरफ से प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। जिले के सभी नागरिक प्रमाण पत्र को सोशल मीडिया पर अपलोड करें। वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करने पर वेबसाइट के होम पेज पर फोटो प्रदर्शित की जायेगी। 

कलेक्‍टर  शुक्‍ला ने कहा कि जिले में "हर घर तिरंगा अभियान’’ के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, तिरंगा रैली निकाली जा रही है। तिरंगा रैली के माध्‍यम से ध्वज संहिता का पालन करते हुए सभी को अपने घर, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों आदि पर स्वेच्छा से तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाकर देशभक्ति की भावना जागृत करना और अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर फहराने के लिए प्रेरित करना है। प्रत्येक नागरिक को झण्डा संहिता का अनुपालन करना होगा।

नर्मदा में फहराया तिरंगा, कुछ ऐसा रहा नज़ारा

 

पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा मादक पदार्थ तस्कर

आपकी परीक्षा में भी आ सकते है इस तरह के प्रश्न

Related News