अतीक अहमद को लोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि, स्पीकर ओम बिड़ला ने किया 11 पूर्व सांसदों के निधन का जिक्र

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को सदन को दो मौजूदा और अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल समेत 11 पूर्व दिवंगत सदस्यों के देहांत की जानकारी दी और सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह सदन की कार्यवाही आरम्भ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के दो मौजूदा सदस्यों रतन लाल कटारिया और सुरेश नारायण धनोरकर के देहांत के बारे में जानकारी दी। इस दौरान हाल ही में मारे गए गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद को भी सांसदों ने श्रद्धांजलि दी।

ओम बिड़ला ने बताया कि कटारिया अंबाला संसदीय सीट से मौजूदा लोकसभा सांसद थे। उन्होंने कहा कि वह 13वीं एवं 16वीं लोकसभा के सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। उनका देहांत 18 मई 2023 को हो गया था। सुरेश नारायण धनोरकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर सीट से वर्तमान लोकसभा के सांसद थे। उनका निधन 30 मई 2023 को हुआ था।  ओम बिरला ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल 6ठी लोकसभा के सांसद थे। वह 5 कार्यकालों के लिए पंजाब के सीएम रहे।

बिड़ला ने कहा कि, श्री बादल ने पंजाब के साथ देश के सम्पूर्ण विकास में योगदान दिया। उन्होंने हमेशा किसानों के हितों की चिंता की। प्रकाश सिंह बादल का देहांत 23 अप्रैल 2023 को 95 वर्ष की आयु में हो गया था। लोकसभा अध्यक्ष ने सुजान सिंह बुंदेला, संदीपन थोराट, डा. विश्वनाथन कानिथी, अतीक अहमद, त्रिलोचन कानूनगो, इलियास आजमी, अनादि चरण दास, निहाल सिंह और राजकरण सिंह के निधन का भी जिक्र करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

ADR की रिपोर्ट में देश के सबसे अमीर विधायक का खुलासा, 1400 करोड़ से अधिक की है 'घोषित' संपत्ति

क्या कांग्रेस नेता कमलनाथ ने की थी देश से गद्दारी ? परमाणु परिक्षण की जानकारी अमेरिका को लीक करने का आरोप

बिहार: मिड डे मील खाने के बाद अस्पताल पहुंचे 100 बच्चे, भोजन में छिपकली निकलने का आरोप

Related News