जम्मू-कश्मीर में हुआ दर्दनाक हादसा, खतरे में पड़ी अमरनाथ यात्रा पर गए कई यात्रियों की जान

जम्मू: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुलगाम में आज बृहस्पतिवार के दिन में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले 20 भक्त घायल हो गए हैं। चोटिल व्यक्तियों में 2 की हालत गंभीर बताई जा ही है, फिलहाल सभी घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। बीते सप्ताह अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना से 16 भक्त मारे गए थे। जबकि बहुत लोग घायल हो गए थे। 

वही इस बीच घाटी में निरंतर वर्षा के बाद मौसम खराब को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को आज बृहस्पतिवार को दोनों मार्ग पर रोक दिया गया है। केंद्र शासित प्रदेश के कुलगाम जिले के काजीगुंड के समीप एक बड़ी दर्दनाक दुर्घटना में अमरनाथ की यात्रा पर निकले 20 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना बदरागुंड इलाके में हुई। 

प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, अमरनाथ यात्रियों को लेकर चल रही बस आज बृहस्पतिवार प्रातः एक डंपर से टकरा गई। इस दुर्घटना में 20 भक्त घायल हो गए, चोटिल व्यक्तियों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि 18 यात्रियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चोटिल व्यक्तियों को अनंतनाग के जीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस दुर्घटना की जांच में जुट गई है।

 

बढ़ रही है महंगाई , खुदरा बाजार में मुद्रफीति फिर बढ़ी

हेलीकाप्टर से हो रही कांवड़ यात्रा की निगरानी, पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट

अब मोहम्मद जुबैर को हाथरस कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

Related News