डायबिटीज से लेकर कैंसर तक से बचाता है प्याज, जानिए गर्मी में खाने के फायदे

गर्मी के दिनों में लोग प्याज खूब खाते हैं क्योंकि प्याज खाने से कई बड़े फायदे होते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मी में प्याज खाने के जबरदस्त फायदों के बारे में जो आपको जरूर जान लेना चाहिए।

प्याज खाने के फायदे-

डायबिटीज- एक वैज्ञानिक अध्ययन के जरिए इस बात की पुष्टि की गई है कि प्याज का रस रक्त शर्करा को नियंत्रित कर सकता है।जी दरअसल एक अध्यय के अनुसार, प्याज में क्रोमियम होता है, जिस कारण यह मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसी के साथ ही इसमें सल्फर, क्वेरसेटिन व एंटीडायबिटिक गुण भी होते हैं, जो रक्त शर्करा पर सकारात्मक असर डाल सकते हैं।

कैंसर- वैज्ञानिकों के अनुसार, प्याज में स्तन व पेट के कैंसर का कारण बनने वाली कोशिकाओं को पनपने से रोकने की क्षमता है। जी हाँ और प्याज में क्वेरसेटिन व एंथोसायनिन की मात्रा अधिक होती है। जी हाँ और क्वेरसेटिन एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों को बनने से रोकता है, जिस कारण कैंसर होने की आशंका कम हो जाती है।

मजबूत हड्डियां- एक रिसर्च के अनुसार प्याज उम्र बढ़ने के साथ होने वाली ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होकर टूटना) की आशंका को कम कर सकता है। जी हाँ और इसी के साथ एक अन्य अध्ययन के अनुसार, जो महिलाएं प्रतिदिन प्याज खाती हैं, उनकी हड्डियां प्याज न खाने वाली महिलाओं की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक मजबूत होती हैं।

सूजन व एलर्जी से बचाए- प्याज में क्वेरसेटिन नामक तत्व होता है, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। वहीं इसके अलावा, क्वेरसेटिन में एंटीहिस्टामाइन नामक गुण भी होता है, जो एलर्जी से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। केवल यही नहीं बल्कि प्याज के रस का सेवन करने से दांतों को खराब करने वाले और एलर्जी का कारण बनने वाले स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटंस व स्ट्रेप्टोकोकस सोब्रिनस बैक्टीरिया के प्रभाव को कम कर सकता है।

यौन क्षमता को बढ़ाए- प्याज खाने से यौन क्षमता बढ़ सकती है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि अगर प्याज के सेवन से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में वृद्धि हो सकती है।

बालों के लिए घर पर बनाए प्याज के छिलकों का शैम्पू, मजबूत और घने हो जाएंगे बाल

गर्मी में प्याज खाने से होते हैं लाजवाब फायदे

इस नवरात्र में बनाकर खाए और खिलाएं लौकी का सबसे स्वादिष्ट हलवा

Related News