बंगाल पुलिस के सामने TMC वर्कर्स ने भाजपा की महिला कार्यकर्ता को पीटा, मजूमदार ने शेयर किया Video

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के नैहाटी इलाके में डेंगू के खिलाफ भाजपा के नगर निगम के अभियान के दौरान पुलिस की मौजूदगी में भाजपा की महिला समर्थक को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शनिवार (26 नवंबर) को नैहाटी नगर पालिका के सामने TMC और भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई थी। इसमें भाजपा की कार्यकर्ता जख्मी हो गईं। बंगाल भाजपा के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने रविवार को एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें भाजपा की महिला कार्यकर्ता को पीटते देखा जा सकता है।

 

बता दें कि इस घटना के बाद भाजपा ने बंगाल की सत्ताधारी पार्टी TMC के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया गया। वहीं, दूसरी तरफ, TMC का कहना है कि, ’भाजपा को आम आदमी ने जवाब दे दिया है।’ नैहाटी नगर पालिका भाजपा के डेंगू विरोधी अभियान के दौरान एक महिला कार्यकर्ता पर TMC वर्कर्स द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाते हुए नैहाटी नगर पालिका की तरफ मार्च किया कि डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि नगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि, बंगाल पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर पालिका के सामने रोका। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच भी झड़प देखने को मिली। बंगाल भाजपा इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने ट्वीट करते हुए लिखा है कई, 'पुलिस की उपस्थिति में TMC कार्यकर्ताओं ने महिला भाजपा कार्यकर्ता पर हमला किया। यह ममता बनर्जी का बंगाल है। यदि कोई महिला भाजपा के लिए काम करती है, तो उस पर हमला किया जाता है। पीटा जाता है। कहां है महिलाओं की सुरक्षा?'  

पायलट को 'गद्दार' कहने पर भड़का हाईकमान, गहलोत पर सख्त एक्शन ले सकती है कांग्रेस

'बंगाल में लागू होकर रहेगा CAA, हिम्मत है तो रोक लो..', सीएम ममता को शुभेंदु अधिकारी की चुनौती

गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट होंगे मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी, पीएम मोदी ने भेजा निमंत्रण

Related News