पानसेमल से रविन्द्र सोनिस की रिपोर्ट पानसेमल। पुरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके चलते देश भर में कई आयोजन किये जा रहे है हर वर्ग का व्यक्ति बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है इसके चलते नगर पंचायत परिषद खेतिया के तत्वावधान में शहर में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा में भारी वर्षा के बाद भी नगर पंचायत के प्रांगण से निकली रैली शहर के ऐतिहासिक महात्मा गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए वापसी नगर पंचायत परिषद पहुंची। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत परिषद खेतिया के तत्वावधान में शहर में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा में भारी वर्षा के बाद भी नगर पंचायत के प्रांगण से निकली रैली शहर के ऐतिहासिक महात्मा गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए वापसी नगर पंचायत परिषद पहुंची। Koo App यही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है। असंख्य भुजाओं की शक्ति है, हर तरफ देश की भक्ति है। तुम उठो तिरंगा लहरा दो, भारत के भाग्य को फहरा दो। आइये आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाएं, 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा फहरायें। आज शाजापुर में जिला मुख्यालय पर आयोजित तिरंगा रैली में सम्मिलित होकर सभी से हर घर तिंरगा लगाने की अपील की। #HarGharTiranga View attached media content - इन्दरसिंह परमार (@Inder_Singh_Parmar) 8 Aug 2022 रैली में शहर के विद्यालयों के छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था चलती वर्षा के बीच डीजे पर चल रहे राष्ट्रभक्ति के गीतों पर शहर के नागरिक, विद्यालय के छात्र झूमते नजर आए भारतवर्ष में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पंचायत परिषद के तत्वाधान में आयोजित तिरंगा रैली में समस्त प्रशासनिक अधिकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी का समन, कांग्रेस ने बताया 'घोर अपमान' जितनी कम है अनुष्का की उम्र...उतनी अधिक है एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग हर घर तिरंगा: उत्‍तराखंड में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी का समन, कांग्रेस ने बताया 'घोर अपमान'