हर घर तिरंगा: उत्‍तराखंड में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा
हर घर तिरंगा: उत्‍तराखंड में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा
Share:

देश 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपल्क्षय में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है। इसी के साथ आप जानते ही होंगे कि हर घर तिरंगा कैंपेन (Har Ghar Tiranga Campaign) भी चलाया जा रहा है। अब इन सभी के बीच भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने उत्तराखंड में 13,000 फीट की ऊंचाई पर 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू करके स्वतंत्रता दिवस की भावना को प्रकट किया है। आपको बता दें कि ITBP ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए जवानों के हाथ में तिरंगा लिए तस्वीरें शेयर की है। जी दरअसल भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने ट्वीट करके लिखा है, "उत्तराखंड में ITBP के जवानों द्वारा 13000 हजार फीट की उंचाई पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरुकता।"

आप देख सकते हैं तस्वीरों में भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की भावना से सराबोर जवान देश के गौरव राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को थामें नजर आ रहे हैं। आपको यह भी जानकारी दे दें कि ITBP के जवानों को पहले भी जुलाई में लद्दाख में 12,000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय ध्वज लहराते देखा गया था। जी दरअसल यहाँ सैनिकों ने भारत के सभी नागरिकों को एक संदेश भेजा, और कहा था 'हर घर तिरंगा' अभियान में पूरे दिल से भाग लें। दूसरी तरफ सिक्किम, उत्तराखंड, असम, बिहार और अन्य राज्यों के कुछ हिस्सों में स्थानीय लोगों के सहयोग से सैनिकों द्वारा कई जागरूकता अभियान और तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

आप सभी को पता हो कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं, जिसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके चलते पूरे देश में हर घर तिंरगा अभियान का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आने वाले 13 से 15 अगस्त तक इस अभियान को लेकर तमाम समाजसेवी संगठन, राजनीतिक दल और राज्य सरकारें इसके प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं। इसके अलावा सोशम मीडिया पर भी इस अभियान का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है।

दिल्ली में डबल स्पीड से फ़ैल रहा कोरोना, 10 दिन में दोगुने हुए मरीज

5 लाख मुस्लिम घरों, मदरसों, दरगाहों पर 'तिरंगा' फहराएगी भाजपा, बनाया ये प्लान

भाजपा से क्यों अलग होना चाहते हैं नितीश कुमार, आखिर क्या है मोहभंग की वजह ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -