प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने पति से दबवाए पैर, वायरल हुआ VIDEO

टीवी की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। गौहर शादी के बाद अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। गौहर खान का थर्ड ट्राइमेस्टर चल रहा है। उन्हें प्रेग्नेंसी फेज में कई अलग-अलग प्रकार की क्रेविंग्स हो रही हैं। गर्भवती गौहर को अब अपने पति की पूरी अटेंशन चाहिए। गौहर ने जैद दरबार संग अपना विशेष वीडियो साझा किया है। 

वीडियो में गौहर के अलग-अलग मूड्स देखे जा सकते हैं। वो कभी पति की बाहों में दिखाई दे रही हैं, तो कभी जैद की गोद में लेटी हुई नजर आती हैं। गौहर अपने हस्बैंड जैद दरबार से पूरी सेवा भी करवा रही हैं। वीडियो में जैद अपनी गर्भवती पत्नी के पैर दबाते हुए भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, जैद के हावभाव को देखकर लग रहा है कि वो बहुत इरिटेट हो रहे हैं, मगर गर्भवती पत्नी के नखरे उठाना तो बनता ही है। वैसे ये एक फन वीडियो है। गौहर और जैद अक्सर इस प्रकार के मजेदार वीडियो साझा करके प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं। 

वही प्रशंसकों को गर्भवती गौहर का मस्तीभरा अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। गौहर के वीडियो पर प्रशंसक प्यार लुटा रहे हैं। गौहर खान ने जैद दरबार से दिसंबर 2020 में शादी रचाई थी। शादी के 2 वर्ष पश्चात् कपल ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की। गौहर एवं जैद अपने बेबी के बर्थ को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। कपल ने नन्हे मेहमान के लिए तैयारियां भी आरम्भ कर दी हैं।

चारू असोपा को नहीं मिल रहा मुंबई में घर, ये है वजह

राखी सावंत के गोद लेते ही डर गया बच्चा, वीडियो देख लोटपोट हुए लोग

खुल गया सुहाना खान की तस्वीर का राज, ये शाहरुख़ की बेटी नहीं है कोई और

Related News