'मैं खुश नहीं हूं, शांति चाहिए', लिखकर फंदे से झूल गई ये मॉडल

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कई सपनों को जोड़ती है तो कई सपने तोड़ती है। मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में हर हंसते चेहरे के पीछे एक दर्द छिपा होता है। मुंबई से एक बार फिर हैरतअंगेज खबर सुनने को मिल रही है। एक मॉडल ने अपनी जान ले ली है। खुदखुशी से पहले मॉडल ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया। 

मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में 30 वर्षीय मॉडल ने होटल के कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दी। वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुसाइड केस की तहकीकात जारी है। पुलिस से प्राप्त हुई खबर के अनुसार, बुधवार शाम 8 बजे के करीब मॉडल ने होटल में चेक इन किया। फिर रात के खाने का ऑर्डर दिया। अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को हैरतंअगेज खबर आई। होटल का वेटर रूम की घंटी बजा रह था। उसने कई बार आवाज लगाई मगर रूम नहीं खुला। तत्पश्चात, वेटर ने इसकी खबर होटल के मैनेजर को दी। मैनेजर ने पुलिस को कॉल कर डिटेल दी। इसके तुरंत बाद होटल में पहुंच पुलिस ने रूम को मास्टर चाबी से खोला। फिर जो देखा उनके होश उड़ गए। मॉडल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।

वही होटल रूम से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी जब्त हुआ है। सुसाइड नोट में मॉडल ने लिखा था- क्षमा करें, इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। किसी को परेशान ना करे। खुश नहीं हूं, शांति चाहिए बस। वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिंदगी से खुश न होने के कारण आत्महत्या करना असली वजह है या बात कुछ और है। पुलिस इसकी जाँच कर रही है।

नीतीश कुमार समेत गिरफ्तार हुए 5 लोग, जानिए क्यों?

टीचर को जूते-चप्पल की माला पहनकर गांव में घुमाया, चौंकाने वाली है वजह

'मैं खुश नहीं हूं मुझे सिर्फ शांति चाहिए' लिखकर मॉडल ने कर ली आत्महत्या

Related News