VIDEO! आग से खेलती दिखीं ये मशहूर एक्ट्रेस, देखकर चौंके फैंस

टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस सृति झा (Sriti Jha) लाखों-करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर भी सृति बहुत एक्टिव रहती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि सृति झा सिर्फ अभिनय के मामले में ही नहीं, बल्कि खतरनाक स्टंट्स भी दिल खोलकर करना पसंद करती हैं। सृति के भीतर टैलेंट कूट-कूटकर भरा है। सिर्फ एक नहीं, अनेक। कलर्स चैनल पर आजकल रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' आ रहा है। इस शो का सृति झा भी भाग बनी हैं। केवल इतना ही नहीं, यह बाकी के प्रतियोगियों को कांटे की टक्कर देती दिखाई दे रही हैं। 

चैनल ने सृति झा का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह आग से खेलती नजर आ रही हैं। यह किसी स्टंट का भाग नहीं है, बल्कि सृति झा आग से खेलने का अपना टैलेंट दुनिया को दिखाती दिखाई दे रही हैं। एक पोल के दोनों छोर पर आग लगी हुई है। सृति झा उसे गोल-गोल घुमाते हुए कभी कमर पर रखती हैं तो कभी पीठ पर। कभी हाथों के सहारे से उसे नीचे लेकर आती दिखाई दे रही हैं तो कभी कंधों पर इसे रख रही हैं। 

वही इस वीडियो में एक विशेष बात यह है कि सृति झा भले ही आग से खेल रही हों, मगर उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट है। व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लैक पायजामा में सहज होकर सृति झा यह करतब दिखाती दिखाई दे रही हैं। आग से सृति को इस प्रकार खेलते देख, हर कोई हैरान है। वहां उपस्थित सभी प्रतियोगी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। यहां तक कि रोहित शेट्टी भी सृति झा का यह टैलेंट देखकर बहुत इंप्रेस हुए हैं। प्रशंसक भी सृति झा का यह वीडियो बहुत पसंद कर रहे हैं। कोई उन्हें 'रॉकस्टार' बता रहा है तो कोई उन्हें 'मल्टी टैलेंटेड'। सृति का ये वीडियो इस समय ख़बरों में बना हुआ है। 

फैंस के लिए बड़ी खबर, अब बिग बॉस 16 में नजर आएंगी 'हर हर शंभू' गाने वाली फरमानी नाज

इंटरनेट पर वायरल हुई स्मृति ईरानी की ये तस्वीर, देखकर झलके फैंस के आंसू

कश्मीर में इस मशहूर अभिनेता ने रचा ली शादी, शहीर शेख ने जमकर की मस्ती

Related News