ईशा अम्बानी की होली पार्टी में छाईं बॉलीवुड की ये अदाकारा, वायरल हुआ VIDEO

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने जूलरी ब्रांड बुल्गारी की स्टोर ओपनिंग के लिए मुंबई आई हुई हैं। ये स्टोर जियो वर्ल्ड प्लाजा में खुला है। स्टोर के ग्रैंड लॉन्च के पश्चात् वो बुल्गारी और ईशा अंबानी द्वारा आयोजित रोमन बेस्ड होली पार्टी में पहुंचीं। ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका पिंक कॉकटेल साड़ी में बहुत ग्लैमरस नजर आई। उन्होंने साड़ी को बहुत स्टाइलिश अंदाज में ड्रेप किया हुआ था।

भारतीय ड्रेस पर उन्होंने ओपन हेयर रखकर अपना लुक कंप्लीट किया। अंबानी की पार्टी में वो अपने हुस्न का जादू चलाती नजर आई। होली पार्टी में उनका ईशा अंबानी संग खास बॉन्ड दिखाई दिया। सिर्फ ईशा ही नहीं, बल्कि वो अंबानी बहुओं संग भी खुलकर बात करती नजर आई। होली पार्टी से प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो राधिका मर्चेंट के साथ चिट-चैट करते हुए माहौल को खुशनुमा बनाती नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रियंका एवं राधिका की बातें सुनकर श्लोका मेहता और ईशा अंबानी भी हंसने लगती हैं। प्रियंका के अतिरिक्त माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, अथिया शेट्टी और अदिति राव हैदरी सहित तमाम अभिनेत्री रोमन बेस्ड होली पार्टी में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे है।

अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन, फैंस हुए परेशान

पहली ही फिल्म में पिता सनी देओल संग भिड़ेंगे करण, डायरेक्टर ने किया खुलासा

इंटरनेट पर छाया सारा अली खान का साड़ी लुक, कीमत कर देगी हैरान

Related News